पाकिस्तान ने फिर दिखाया असली चेहरा, संघर्षविराम तोड़ा; वीरेंद्र सहवाग बोले- "कुत्ते की दुम सीधी नहीं होती"

Sports

On

भारत और पाकिस्तान के बीच तीन दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बाद शनिवार 10 मई की शाम दोनों देशों ने संघर्षविराम पर सहमति जताई थी। लेकिन सीजफायर की घोषणा के महज 3 घंटे के भीतर ही पाकिस्तान ने अपनी पुरानी आदत पर लौटते हुए भारत पर ड्रोन और गोलीबारी से हमला कर दिया।

पाकिस्तान की इस नापाक हरकत से भारत में एक बार फिर गुस्से की लहर दौड़ गई है। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी पाकिस्तान पर करारा तंज कसा है और उसे 'कुत्ते की दुम' बताते हुए जमकर लताड़ लगाई है।

3 घंटे भी नहीं निभाया वादा

भारतीय विदेश मंत्रालय ने 10 मई को शाम 5 बजे से संघर्षविराम लागू होने की घोषणा की थी। लेकिन रात होते-होते पाकिस्तान ने ड्रोन हमले और एलओसी पर गोलीबारी कर सीजफायर की धज्जियां उड़ा दीं। ये वही पैटर्न है, जो पहले भी कई बार देखा जा चुका है — जहां पाकिस्तान पहले बातचीत या शांति की पहल करता है और फिर तुरंत ही उसकी आड़ में हमला करता है।

सहवाग का तीखा कटाक्ष

पाकिस्तान की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है।" सहवाग का यह कटाक्ष पाकिस्तान की नीति और उसके दोहरे चरित्र पर सटीक बैठता है। उन्होंने बिना नाम लिए यह जता दिया कि पाकिस्तान पर भरोसा करना समय की बर्बादी है।

विदेश मंत्रालय की कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर देर रात भारतीय विदेश मंत्रालय ने विशेष प्रेस ब्रीफिंग की। प्रवक्ता विक्रम मिसरी ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ने ड्रोन और गोलीबारी के जरिए सिर्फ युद्ध विराम का उल्लंघन किया, बल्कि क्षेत्रीय शांति की संभावनाओं को भी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने ऐसी हरकतें जारी रखीं, तो भारत जवाब देने में संकोच नहीं करेगा।

भारतीय सेना रही सतर्क

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया और ड्रोन हमलों को निष्क्रिय कर दिया गया। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की इस कार्रवाई का मकसद भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई "ऑपरेशन सिंदूर" से ध्यान भटकाना और अपने आतंकी मंसूबों को अंजाम देना था।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2025 By Nitin Trivedi

पाकिस्तान ने फिर दिखाया असली चेहरा, संघर्षविराम तोड़ा; वीरेंद्र सहवाग बोले- "कुत्ते की दुम सीधी नहीं होती"

Sports

पाकिस्तान की इस नापाक हरकत से भारत में एक बार फिर गुस्से की लहर दौड़ गई है। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी पाकिस्तान पर करारा तंज कसा है और उसे 'कुत्ते की दुम' बताते हुए जमकर लताड़ लगाई है।

3 घंटे भी नहीं निभाया वादा

भारतीय विदेश मंत्रालय ने 10 मई को शाम 5 बजे से संघर्षविराम लागू होने की घोषणा की थी। लेकिन रात होते-होते पाकिस्तान ने ड्रोन हमले और एलओसी पर गोलीबारी कर सीजफायर की धज्जियां उड़ा दीं। ये वही पैटर्न है, जो पहले भी कई बार देखा जा चुका है — जहां पाकिस्तान पहले बातचीत या शांति की पहल करता है और फिर तुरंत ही उसकी आड़ में हमला करता है।

सहवाग का तीखा कटाक्ष

पाकिस्तान की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी ही रहती है।" सहवाग का यह कटाक्ष पाकिस्तान की नीति और उसके दोहरे चरित्र पर सटीक बैठता है। उन्होंने बिना नाम लिए यह जता दिया कि पाकिस्तान पर भरोसा करना समय की बर्बादी है।

विदेश मंत्रालय की कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर देर रात भारतीय विदेश मंत्रालय ने विशेष प्रेस ब्रीफिंग की। प्रवक्ता विक्रम मिसरी ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ने ड्रोन और गोलीबारी के जरिए सिर्फ युद्ध विराम का उल्लंघन किया, बल्कि क्षेत्रीय शांति की संभावनाओं को भी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने ऐसी हरकतें जारी रखीं, तो भारत जवाब देने में संकोच नहीं करेगा।

भारतीय सेना रही सतर्क

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया और ड्रोन हमलों को निष्क्रिय कर दिया गया। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की इस कार्रवाई का मकसद भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई "ऑपरेशन सिंदूर" से ध्यान भटकाना और अपने आतंकी मंसूबों को अंजाम देना था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/pakistan-again-showed-the-real-face-ceasefire-virender-sehwag-said/article-20475

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.