छत्तीसगढ़ : 13 को शिवराज सिंह सरगुजा में, आज महासमुंद में रहेंगे उपमुख्यमंत्री साव, रायपुर में होंगे अनेक सांस्कृतिक आयोजन

Raipur, CG

शिवराज सिंह चौहान का सरगुजा दौरा 13 मई को

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 13 मई को छत्तीसगढ़ के सरगुजा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अंबिकापुर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे प्रदेश को 3.5 लाख प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही सरगुजा संभाग को कई अन्य विकास योजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

महासमुंद के दौरे पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव

राज्य के उप मुख्यमंत्री और PWD मंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे पिथौरा रेस्ट हाउस पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे 3 बजे पिथौरा से बसना के लिए रवाना होंगे, जहां ग्राम बोहारपार में साहू समाज द्वारा आयोजित कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

रायपुर में आज से राष्ट्रीय प्रिंटकला कार्यशाला शुरू

रायपुर के कांदूल स्थित वेदांता सिटी में आज से राष्ट्रीय प्रिंटकला कार्यशाला 'डॉट्स एंड लाइंस' का शुभारंभ हो गया है। यह कार्यशाला 16 मई तक चलेगी, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध प्रिंटमेकर और चित्रकार जैसे प्रो. अजित शील, रमेन्द्रनाथ काष्ठा, विजय बगोड़ी, धनंजय पाठक सहित कई कलाकार भाग ले रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य लोक कला और संस्कृति को संरक्षित प्रोत्साहित करना है।

श्रीमंत झा ने एशियन पैरा आर्म रेसलिंग में जीता रजत

छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी श्रीमंत झा ने दिल्ली में आयोजित एशियन पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में 85 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जन्म से दोनों हाथों में चार-चार अंगुलियों वाले श्रीमंत ने यह साबित कर दिया कि जज़्बा हो तो कोई भी सीमा आड़े नहीं आती।

रायपुर में आज के प्रमुख आयोजन

 घर-घर यज्ञ अभियान की शुरुआत

अखिल विश्व गायत्री परिवार के नेतृत्व में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज से रायपुर सहित देशभर में 'घर-घर यज्ञ' अभियान शुरू हो रहा है। रायपुर में लगभग 25,000 घरों में यज्ञ किए जाने का लक्ष्य है। आयोजन का उद्देश्य सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार और संस्कारों की पुनः स्थापना है।

 नृसिंह जन्मोत्सव आज

रायपुर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आज शाम 5 बजे से नृसिंह जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। पुष्टिकर समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्त प्रह्लाद, हिरण्यकश्यप और भगवान नृसिंह की जीवंत झांकी प्रस्तुत की जाएगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

शौर्य शंखनाद’ कार्यक्रम

रेलवे स्टेशन रोड स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में शाम 5:30 बजे से 'शौर्य शंखनाद – भारतीय सेना को सनातन आशीर्वाद' कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें वैदिक यज्ञ के माध्यम से सेना की विजय की कामना की जाएगी, शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और राष्ट्र एकता की शपथ भी ली जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ : 13 को शिवराज सिंह सरगुजा में, आज महासमुंद में रहेंगे उपमुख्यमंत्री साव, रायपुर में होंगे अनेक सांस्कृतिक आयोजन

Raipur, CG

शिवराज सिंह चौहान का सरगुजा दौरा 13 मई को

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 13 मई को छत्तीसगढ़ के सरगुजा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अंबिकापुर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे प्रदेश को 3.5 लाख प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही सरगुजा संभाग को कई अन्य विकास योजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

महासमुंद के दौरे पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव

राज्य के उप मुख्यमंत्री और PWD मंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे पिथौरा रेस्ट हाउस पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे 3 बजे पिथौरा से बसना के लिए रवाना होंगे, जहां ग्राम बोहारपार में साहू समाज द्वारा आयोजित कर्मा माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

रायपुर में आज से राष्ट्रीय प्रिंटकला कार्यशाला शुरू

रायपुर के कांदूल स्थित वेदांता सिटी में आज से राष्ट्रीय प्रिंटकला कार्यशाला 'डॉट्स एंड लाइंस' का शुभारंभ हो गया है। यह कार्यशाला 16 मई तक चलेगी, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध प्रिंटमेकर और चित्रकार जैसे प्रो. अजित शील, रमेन्द्रनाथ काष्ठा, विजय बगोड़ी, धनंजय पाठक सहित कई कलाकार भाग ले रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य लोक कला और संस्कृति को संरक्षित प्रोत्साहित करना है।

श्रीमंत झा ने एशियन पैरा आर्म रेसलिंग में जीता रजत

छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी श्रीमंत झा ने दिल्ली में आयोजित एशियन पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में 85 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जन्म से दोनों हाथों में चार-चार अंगुलियों वाले श्रीमंत ने यह साबित कर दिया कि जज़्बा हो तो कोई भी सीमा आड़े नहीं आती।

रायपुर में आज के प्रमुख आयोजन

 घर-घर यज्ञ अभियान की शुरुआत

अखिल विश्व गायत्री परिवार के नेतृत्व में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज से रायपुर सहित देशभर में 'घर-घर यज्ञ' अभियान शुरू हो रहा है। रायपुर में लगभग 25,000 घरों में यज्ञ किए जाने का लक्ष्य है। आयोजन का उद्देश्य सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार और संस्कारों की पुनः स्थापना है।

 नृसिंह जन्मोत्सव आज

रायपुर के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आज शाम 5 बजे से नृसिंह जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। पुष्टिकर समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्त प्रह्लाद, हिरण्यकश्यप और भगवान नृसिंह की जीवंत झांकी प्रस्तुत की जाएगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

शौर्य शंखनाद’ कार्यक्रम

रेलवे स्टेशन रोड स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में शाम 5:30 बजे से 'शौर्य शंखनाद – भारतीय सेना को सनातन आशीर्वाद' कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें वैदिक यज्ञ के माध्यम से सेना की विजय की कामना की जाएगी, शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और राष्ट्र एकता की शपथ भी ली जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-13-will-be-held-in-mahasamund-today-in-shivraj/article-20444

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.