छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना, तापमान में आएगी बढ़ोतरी

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की चेतावनी दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 70° पूर्वी देशांतर और 27° उत्तरी अक्षांश पर लगभग 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। साथ ही, एक अन्य द्रोणिका रेखा अंदरूनी कर्नाटक से मन्नार की खाड़ी तक लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से राज्य में हवाएं तेज चल रही हैं और बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही, कुछ क्षेत्रों में वज्रपात (बिजली गिरने) की भी आशंका जताई गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में हालांकि तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और बिना जरूरी काम के तेज हवा आंधी के समय घरों में रहने की सलाह दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना, तापमान में आएगी बढ़ोतरी

Raipur, CG

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की चेतावनी दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 70° पूर्वी देशांतर और 27° उत्तरी अक्षांश पर लगभग 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। साथ ही, एक अन्य द्रोणिका रेखा अंदरूनी कर्नाटक से मन्नार की खाड़ी तक लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से राज्य में हवाएं तेज चल रही हैं और बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही, कुछ क्षेत्रों में वज्रपात (बिजली गिरने) की भी आशंका जताई गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में हालांकि तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और बिना जरूरी काम के तेज हवा आंधी के समय घरों में रहने की सलाह दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-weather-mood-in-chhattisgarh-will-change-the-chances-of/article-20442

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.