CM डॉ. मोहन का इंदौर दौरा आज, भोपाल में लगेगा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक पंजीयन शिविर.... जानिए आज कहां-क्या रहेगा खास

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को इंदौर के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई अहम कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका दौरा सुबह 11 बजे रेसीडेंसी कोठी पहुंचने से शुरू होगा। इसके बाद वे जज गेस्ट हाउस का भूमिपूजन करेंगे और फिर जिला स्तरीय रोजगार मेला में युवाओं से रूबरू होंगे।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री सिरपुर क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके पश्चात वे कनाडिया में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ऐतिहासिक अहिल्या बावड़ी का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट में भी वे शामिल होंगे, जहां डिजिटल क्रिएटर्स और युवा संवाद करेंगे।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे और शाम 5:40 बजे इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना होंगे, जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

भोपाल में आज लगेगा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक पंजीयन शिविर

राजधानी भोपाल में आज नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक पंजीकरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर होमगार्ड और सिविल डिफेंस कार्यालय, होमगार्ड लाइन में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

इस शिविर में शामिल होने वाले युवाओं को दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ लानी होगी। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को नागरिक सुरक्षा तंत्र, आपदा प्रबंधन, और इमरजेंसी सेवाओं से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुरक्षा को मजबूत करना और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशिक्षित जनशक्ति उपलब्ध कराना है। इच्छुक युवाओं से आग्रह है कि समय पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज जरूर लाएं।

भोपाल में मातृत्व पर आधारित ‘ममता मदरहुड फोटोग्राफी एग्जीबिशन’ आज

भोपाल के रविंद्र भवन स्थित ललित कला गैलरी में आज 11 मई को ‘ममता मदरहुड फोटोग्राफी एग्जीबिशनका आयोजन हो रहा है। इस प्रदर्शनी में देशभर से चयनित फोटोग्राफरों की मातृत्व पर केंद्रित उत्कृष्ट तस्वीरें प्रदर्शित की जाएंगी।

इन फोटोज के माध्यम से मां बनने की भावनात्मक यात्रा, देखभाल, प्रेम और त्याग के अनेक रंगों को दर्शाया जाएगा। यह प्रदर्शनी केवल कला प्रेमियों को आकर्षित करेगी, बल्कि मातृत्व के अनछुए पहलुओं को भी उजागर करेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2025 By दैनिक जागरण

CM डॉ. मोहन का इंदौर दौरा आज, भोपाल में लगेगा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक पंजीयन शिविर.... जानिए आज कहां-क्या रहेगा खास

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को इंदौर के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई अहम कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका दौरा सुबह 11 बजे रेसीडेंसी कोठी पहुंचने से शुरू होगा। इसके बाद वे जज गेस्ट हाउस का भूमिपूजन करेंगे और फिर जिला स्तरीय रोजगार मेला में युवाओं से रूबरू होंगे।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री सिरपुर क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके पश्चात वे कनाडिया में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ऐतिहासिक अहिल्या बावड़ी का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट में भी वे शामिल होंगे, जहां डिजिटल क्रिएटर्स और युवा संवाद करेंगे।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे और शाम 5:40 बजे इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना होंगे, जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

भोपाल में आज लगेगा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक पंजीयन शिविर

राजधानी भोपाल में आज नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक पंजीकरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर होमगार्ड और सिविल डिफेंस कार्यालय, होमगार्ड लाइन में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

इस शिविर में शामिल होने वाले युवाओं को दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ लानी होगी। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को नागरिक सुरक्षा तंत्र, आपदा प्रबंधन, और इमरजेंसी सेवाओं से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुरक्षा को मजबूत करना और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशिक्षित जनशक्ति उपलब्ध कराना है। इच्छुक युवाओं से आग्रह है कि समय पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज जरूर लाएं।

भोपाल में मातृत्व पर आधारित ‘ममता मदरहुड फोटोग्राफी एग्जीबिशन’ आज

भोपाल के रविंद्र भवन स्थित ललित कला गैलरी में आज 11 मई को ‘ममता मदरहुड फोटोग्राफी एग्जीबिशनका आयोजन हो रहा है। इस प्रदर्शनी में देशभर से चयनित फोटोग्राफरों की मातृत्व पर केंद्रित उत्कृष्ट तस्वीरें प्रदर्शित की जाएंगी।

इन फोटोज के माध्यम से मां बनने की भावनात्मक यात्रा, देखभाल, प्रेम और त्याग के अनेक रंगों को दर्शाया जाएगा। यह प्रदर्शनी केवल कला प्रेमियों को आकर्षित करेगी, बल्कि मातृत्व के अनछुए पहलुओं को भी उजागर करेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohans-visit-to-indore-will-be-held-in/article-20440

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.