देशभक्ति पर सिर्फ फिल्में? सलमान खान का सीजफायर पोस्ट डिलीट, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Bollywod

On

भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम अचानक घोषित हुए सीजफायर पर अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी, लेकिन यह पोस्ट कुछ ही मिनटों में डिलीट कर दी गई। इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स की नाराजगी फूट पड़ी और सलमान खान को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनावपूर्ण माहौल
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह कर सख्त संदेश दिया। हालाँकि इस जवाबी कार्रवाई के बाद भी पाकिस्तान की ओर से हमलों का सिलसिला थमा नहीं।

इसी बीच, 10 मई को शाम को सीजफायर की घोषणा हुई, जिसे लेकर सलमान खान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए ईश्वर को शांति के लिए धन्यवाद दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी।

पोस्ट हटाना पड़ा भारी
सलमान खान के पोस्ट हटाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों और अन्य यूज़र्स का गुस्सा फूट पड़ा। एक यूज़र ने लिखा, “मैं 15 सालों से फैन था, लेकिन अब उनसे नफरत करने लगा हूँ।”
कई यूज़र्स ने आरोप लगाया कि सलमान केवल देशभक्ति पर फिल्में बनाते हैं, लेकिन असल ज़िंदगी में उस भावना को नहीं दिखाते। एक कमेंट में लिखा गया— “ये पाकिस्तान की लड़कियों के लिए हीरो बनने की कोशिश कर रहा है।”

क्या थी डिलीट करने की वजह?
सलमान खान ने इस पूरे विवाद पर अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने यह पोस्ट रात 9:09 बजे शेयर की थी, जब तक पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन शुरू कर दिया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने अपना पोस्ट हटा लिया, ताकि किसी भी तरह के राजनीतिक या सामाजिक विवाद में उलझें।

देशभक्ति सिर्फ पर्दे तक?
लोगों का कहना है कि जब देश आतंकवाद से जूझ रहा है, तब लोकप्रिय सितारों का कर्तव्य बनता है कि वे खुलकर राष्ट्र के साथ खड़े दिखें। सोशल मीडिया पर उठती इस नाराजगी के बीच सलमान खान की चुप्पी अब और भी कई सवाल खड़े कर रही है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2025 By Nitin Trivedi

देशभक्ति पर सिर्फ फिल्में? सलमान खान का सीजफायर पोस्ट डिलीट, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Bollywod

ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनावपूर्ण माहौल
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह कर सख्त संदेश दिया। हालाँकि इस जवाबी कार्रवाई के बाद भी पाकिस्तान की ओर से हमलों का सिलसिला थमा नहीं।

इसी बीच, 10 मई को शाम को सीजफायर की घोषणा हुई, जिसे लेकर सलमान खान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए ईश्वर को शांति के लिए धन्यवाद दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी।

पोस्ट हटाना पड़ा भारी
सलमान खान के पोस्ट हटाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों और अन्य यूज़र्स का गुस्सा फूट पड़ा। एक यूज़र ने लिखा, “मैं 15 सालों से फैन था, लेकिन अब उनसे नफरत करने लगा हूँ।”
कई यूज़र्स ने आरोप लगाया कि सलमान केवल देशभक्ति पर फिल्में बनाते हैं, लेकिन असल ज़िंदगी में उस भावना को नहीं दिखाते। एक कमेंट में लिखा गया— “ये पाकिस्तान की लड़कियों के लिए हीरो बनने की कोशिश कर रहा है।”

क्या थी डिलीट करने की वजह?
सलमान खान ने इस पूरे विवाद पर अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने यह पोस्ट रात 9:09 बजे शेयर की थी, जब तक पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन शुरू कर दिया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने अपना पोस्ट हटा लिया, ताकि किसी भी तरह के राजनीतिक या सामाजिक विवाद में उलझें।

देशभक्ति सिर्फ पर्दे तक?
लोगों का कहना है कि जब देश आतंकवाद से जूझ रहा है, तब लोकप्रिय सितारों का कर्तव्य बनता है कि वे खुलकर राष्ट्र के साथ खड़े दिखें। सोशल मीडिया पर उठती इस नाराजगी के बीच सलमान खान की चुप्पी अब और भी कई सवाल खड़े कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/only-movies-on-patriot/article-20471

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.