ऑपरेशन सिंदूर पर अमिताभ बच्चन की भावुक प्रतिक्रिया: "है चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया"

Bollywod

On

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले के बाद भारत ने पाक अधिकृत क्षेत्र में एयर स्ट्राइक कर इसका कड़ा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया,

जिसने पूरे देश में वीरता और देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया। इस बीच 19 दिनों की चुप्पी के बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इस मुद्दे पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अमिताभ बच्चन की पोस्ट ने भावुक किया देश को
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हमले के बाद से चुप्पी साध रखी थी। लगातार उनके प्रशंसक उनसे प्रतिक्रिया की मांग कर रहे थे, लेकिन बिग बी सिर्फ संख्यात्मक ट्वीट्स कर रहे थे। अंततः 19 दिन बाद उन्होंने एक लंबा और मार्मिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक निर्दोष दंपति पर हुए जघन्य आतंकी हमले की कल्पना प्रस्तुत करते हुए अपनी पीड़ा और आक्रोश व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा—

छुट्टियां मना रहे उस राक्षस ने निर्दोष पति-पत्नी को बाहर खींचा। पति को नग्न कर उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद गोली मार दी गई, और पत्नी के रोने-गिड़गिड़ाने पर भी वह नहीं रुका। जब पत्नी ने कहा 'मुझे भी मार दो', तो राक्षस बोला— 'नहीं, तू जाके बता'।”

इस हृदयविदारक दृश्य के साथ बच्चन ने अपने पूज्य पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता 'अग्निपथ' की पंक्तियां याद करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित एक भावुक संदेश लिखा—

है चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया। तो उसने दे दिया सिंदूर। ऑपरेशन सिंदूर!!!”
तू ना थमें गा कभी, तू मुड़ेगा कभी, तू झुकेगा कभी... कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ— अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!”

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
अमिताभ बच्चन की यह पोस्ट वायरल हो गई, लेकिन प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं। जहां कई लोगों ने उनके शब्दों की भावनात्मक गहराई को सराहा, वहीं कुछ यूज़र्स ने यह कहते हुए ट्रोल भी किया कि यह प्रतिक्रिया बहुत देर से आई। किसी ने लिखा, “बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते,” तो किसी ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट के हैक होने का संदेह भी जताया।

देशभक्ति की नई परिभाषा बनी 'ऑपरेशन सिंदूर'
'ऑपरेशन सिंदूर' केवल एक सैन्य कार्रवाई थी, बल्कि यह उन वीरों को श्रद्धांजलि भी है जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। अमिताभ बच्चन की यह पोस्ट अब उस भावनात्मक स्वर को उजागर कर रही है जो हर भारतीय के दिल में बसती है—एक शांत देश के लिए, एक सुरक्षित भविष्य के लिए, और शहीदों के सम्मान में।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2025 By Nitin Trivedi

ऑपरेशन सिंदूर पर अमिताभ बच्चन की भावुक प्रतिक्रिया: "है चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया"

Bollywod

जिसने पूरे देश में वीरता और देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया। इस बीच 19 दिनों की चुप्पी के बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इस मुद्दे पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अमिताभ बच्चन की पोस्ट ने भावुक किया देश को
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हमले के बाद से चुप्पी साध रखी थी। लगातार उनके प्रशंसक उनसे प्रतिक्रिया की मांग कर रहे थे, लेकिन बिग बी सिर्फ संख्यात्मक ट्वीट्स कर रहे थे। अंततः 19 दिन बाद उन्होंने एक लंबा और मार्मिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक निर्दोष दंपति पर हुए जघन्य आतंकी हमले की कल्पना प्रस्तुत करते हुए अपनी पीड़ा और आक्रोश व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा—

छुट्टियां मना रहे उस राक्षस ने निर्दोष पति-पत्नी को बाहर खींचा। पति को नग्न कर उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद गोली मार दी गई, और पत्नी के रोने-गिड़गिड़ाने पर भी वह नहीं रुका। जब पत्नी ने कहा 'मुझे भी मार दो', तो राक्षस बोला— 'नहीं, तू जाके बता'।”

इस हृदयविदारक दृश्य के साथ बच्चन ने अपने पूज्य पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता 'अग्निपथ' की पंक्तियां याद करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित एक भावुक संदेश लिखा—

है चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया। तो उसने दे दिया सिंदूर। ऑपरेशन सिंदूर!!!”
तू ना थमें गा कभी, तू मुड़ेगा कभी, तू झुकेगा कभी... कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ— अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!”

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
अमिताभ बच्चन की यह पोस्ट वायरल हो गई, लेकिन प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं। जहां कई लोगों ने उनके शब्दों की भावनात्मक गहराई को सराहा, वहीं कुछ यूज़र्स ने यह कहते हुए ट्रोल भी किया कि यह प्रतिक्रिया बहुत देर से आई। किसी ने लिखा, “बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते,” तो किसी ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट के हैक होने का संदेह भी जताया।

देशभक्ति की नई परिभाषा बनी 'ऑपरेशन सिंदूर'
'ऑपरेशन सिंदूर' केवल एक सैन्य कार्रवाई थी, बल्कि यह उन वीरों को श्रद्धांजलि भी है जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। अमिताभ बच्चन की यह पोस्ट अब उस भावनात्मक स्वर को उजागर कर रही है जो हर भारतीय के दिल में बसती है—एक शांत देश के लिए, एक सुरक्षित भविष्य के लिए, और शहीदों के सम्मान में।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/amitabh-bachchans-emotional-reaction-on-operation-sindoor-is-the-vicious/article-20469

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.