ट्रक की टक्कर से तीन गायों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

Satna, MP

सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र के हरनामपुर में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन गायों की जान चली गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरब्रिज के नीचे बैठी गायों को कुचल दिया।

 हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने मैहर-बरही मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

 घटनास्थल पर अफरा-तफरी, ड्राइवर फरार

यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ जब ट्रक ओवरब्रिज की नीचे की सर्विस लेन से गुजर रहा था। चश्मदीदों के अनुसार गायें सड़क किनारे बैठी थीं, तभी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। लोगों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने गति और तेज कर दी और मौके से भाग निकला।

 सामाजिक संगठनों ने जताया विरोध

घटना के बाद क्षेत्र के कई सामाजिक संगठन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सड़क पर उतर आए और मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृत गायों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषी ट्रक चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

 पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत करते हुए आश्वासन दिया कि फरार चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा समझाइश दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त किया।

 खराब सर्विस लेन बनी हादसों की वजह

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि ओवरब्रिज के नीचे की सर्विस लेन काफी जर्जर हालत में है। इस वजह से भारी वाहन विपरीत दिशा से चलने पर मजबूर हैं। इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं लेकिन आज तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई और न ही किसी दुर्घटना पर प्रभावी कार्रवाई हुई।

 प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

गांव वालों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार हादसे होने के बावजूद क्षेत्र में कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं। लोगों की मांग है कि सर्विस लेन को तुरंत ठीक कराया जाए और गौवंश की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ट्रक की टक्कर से तीन गायों की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

Satna, MP

 हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने मैहर-बरही मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

 घटनास्थल पर अफरा-तफरी, ड्राइवर फरार

यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ जब ट्रक ओवरब्रिज की नीचे की सर्विस लेन से गुजर रहा था। चश्मदीदों के अनुसार गायें सड़क किनारे बैठी थीं, तभी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। लोगों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने गति और तेज कर दी और मौके से भाग निकला।

 सामाजिक संगठनों ने जताया विरोध

घटना के बाद क्षेत्र के कई सामाजिक संगठन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सड़क पर उतर आए और मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृत गायों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषी ट्रक चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

 पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत करते हुए आश्वासन दिया कि फरार चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा समझाइश दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त किया।

 खराब सर्विस लेन बनी हादसों की वजह

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि ओवरब्रिज के नीचे की सर्विस लेन काफी जर्जर हालत में है। इस वजह से भारी वाहन विपरीत दिशा से चलने पर मजबूर हैं। इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं लेकिन आज तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई और न ही किसी दुर्घटना पर प्रभावी कार्रवाई हुई।

 प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

गांव वालों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार हादसे होने के बावजूद क्षेत्र में कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं। लोगों की मांग है कि सर्विस लेन को तुरंत ठीक कराया जाए और गौवंश की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-cows-died-due-to-truck-collision/article-26482

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.