शिवपुरी में दो दर्दनाक हादसे: ट्रैक्टर पलटने से मासूम की मौत, सांप के डसने से बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Shivpuri, MP

जिले में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक तीन वर्षीय मासूम और एक बुजुर्ग की जान चली गई। पहला हादसा छर्च थाना क्षेत्र के अगरा डंडा गांव में हुआ, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

वहीं दूसरी घटना पोहरी कस्बे में हुई, जहां सुबह शौच के लिए निकले एक ग्रामीण को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रैक्टर हादसे में तीन साल के बच्चे की मौत, मां गंभीर

अगरा डंडा गांव में शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 वर्षीय ठाकुर आदिवासी की मौत हो गई। हादसे में उसकी मां स्मिता आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें पहले पोहरी स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, स्मिता अपने दोनों बच्चों के साथ मायके आई थीं और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कहीं जा रही थीं। ट्रैक्टर चला रहे परीक्षित आदिवासी के नशे में होने की बात स्थानीय ग्रामीणों ने कही है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

सांप के डसने से बुजुर्ग की मौत

इसी दिन सुबह पोहरी कस्बे के वार्ड क्रमांक 4 नयागांव निवासी 55 वर्षीय सेवक दास शाक्य की सांप के डसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे शौच के लिए बाहर गए थे, जहां उन्हें सांप ने काट लिया। बेटे ने बताया कि खुद सेवक दास ने बताया था कि उन्हें सांप ने डसा है। परिजन उन्हें तुरंत पोहरी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में दो दर्दनाक हादसे: ट्रैक्टर पलटने से मासूम की मौत, सांप के डसने से बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Shivpuri, MP

वहीं दूसरी घटना पोहरी कस्बे में हुई, जहां सुबह शौच के लिए निकले एक ग्रामीण को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रैक्टर हादसे में तीन साल के बच्चे की मौत, मां गंभीर

अगरा डंडा गांव में शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 वर्षीय ठाकुर आदिवासी की मौत हो गई। हादसे में उसकी मां स्मिता आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें पहले पोहरी स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, स्मिता अपने दोनों बच्चों के साथ मायके आई थीं और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कहीं जा रही थीं। ट्रैक्टर चला रहे परीक्षित आदिवासी के नशे में होने की बात स्थानीय ग्रामीणों ने कही है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

सांप के डसने से बुजुर्ग की मौत

इसी दिन सुबह पोहरी कस्बे के वार्ड क्रमांक 4 नयागांव निवासी 55 वर्षीय सेवक दास शाक्य की सांप के डसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे शौच के लिए बाहर गए थे, जहां उन्हें सांप ने काट लिया। बेटे ने बताया कि खुद सेवक दास ने बताया था कि उन्हें सांप ने डसा है। परिजन उन्हें तुरंत पोहरी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-painful-accidents-in-shivpuri-caused-an-innocent-death-due/article-28876

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.