डिंडोरी में 24 घंटे के भीतर 5 सड़क हादसे: महिला सहित दो की मौत, 10 लोग घायल

Dindori, MP

On

जिले में बीते 24 घंटे के भीतर सड़क हादसों की बाढ़ सी आ गई। अलग-अलग स्थानों पर हुए पांच सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डिंडोरी कोतवाली थाना क्षेत्र के सक्का और खेरदा गांव में दो प्रमुख सड़क दुर्घटनाएं हुईं। सक्का गांव में दो बाइकों की टक्कर में पहर सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं खेरदा गांव में सुबह करीब 5 बजे एक महिला को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि दोनों घटनाओं में मृतकों की पहचान कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल दोनों ही मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर मनीष ठाकुर ने जानकारी दी कि बीती रात से अब तक कुल पांच सड़क हादसे सामने आए हैं, जिनमें 10 लोग घायल हुए हैं और दो की मौत हो चुकी है। घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इन दुर्घटनाओं के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

डिंडोरी में 24 घंटे के भीतर 5 सड़क हादसे: महिला सहित दो की मौत, 10 लोग घायल

Dindori, MP

डिंडोरी कोतवाली थाना क्षेत्र के सक्का और खेरदा गांव में दो प्रमुख सड़क दुर्घटनाएं हुईं। सक्का गांव में दो बाइकों की टक्कर में पहर सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं खेरदा गांव में सुबह करीब 5 बजे एक महिला को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि दोनों घटनाओं में मृतकों की पहचान कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल दोनों ही मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर मनीष ठाकुर ने जानकारी दी कि बीती रात से अब तक कुल पांच सड़क हादसे सामने आए हैं, जिनमें 10 लोग घायल हुए हैं और दो की मौत हो चुकी है। घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इन दुर्घटनाओं के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-people-killed-in-dindori-within-24-hours-10-people/article-20768

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.