हाईवे पर मृत गायों को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, 8 पर मामला दर्ज

Shajapur,MP

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने हाईवे किनारे पड़ी मृत गायों को हटाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

 मामला शाजापुर जिले के कोतवाली क्षेत्र का है, जहां प्रदर्शन कर रहे आठ ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

गायों के शव से परेशान थे ग्रामीण
घटना 15 जुलाई की सुबह की है जब बालाजी होटल के सामने स्थानीय लोगों ने हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम कर दिया। उनका कहना था कि सड़क किनारे लंबे समय से मरी हुई गायें पड़ी हैं जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा बना हुआ है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

प्रदर्शन के कारण सेवाएं बाधित
प्रदर्शन के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान एंबुलेंस, पुलिस वाहन और अन्य आवश्यक सेवाओं का आवागमन भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत गायों को हटवाया और जाम समाप्त कराया।

8 ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
पुलिस ने मामले में बलवीर और धर्मेंद्र सहित 8 ग्रामीणों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) और 191(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी मझानिया थाना सुनेरा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों ने नेशनल हाईवे का रास्ता अवरुद्ध कर आमजन को असुविधा पहुंचाई।

प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद हाईवे किनारे पड़ी गायों को नहीं हटाया गया। अंततः मजबूरी में सड़क पर उतरकर विरोध जताना पड़ा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हाईवे पर मृत गायों को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, 8 पर मामला दर्ज

Shajapur,MP

 मामला शाजापुर जिले के कोतवाली क्षेत्र का है, जहां प्रदर्शन कर रहे आठ ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

गायों के शव से परेशान थे ग्रामीण
घटना 15 जुलाई की सुबह की है जब बालाजी होटल के सामने स्थानीय लोगों ने हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम कर दिया। उनका कहना था कि सड़क किनारे लंबे समय से मरी हुई गायें पड़ी हैं जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा बना हुआ है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

प्रदर्शन के कारण सेवाएं बाधित
प्रदर्शन के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान एंबुलेंस, पुलिस वाहन और अन्य आवश्यक सेवाओं का आवागमन भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत गायों को हटवाया और जाम समाप्त कराया।

8 ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
पुलिस ने मामले में बलवीर और धर्मेंद्र सहित 8 ग्रामीणों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) और 191(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी मझानिया थाना सुनेरा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों ने नेशनल हाईवे का रास्ता अवरुद्ध कर आमजन को असुविधा पहुंचाई।

प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद हाईवे किनारे पड़ी गायों को नहीं हटाया गया। अंततः मजबूरी में सड़क पर उतरकर विरोध जताना पड़ा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/villagers-filed-a-case-on-8-to-demand-the-removal/article-27841

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.