इंदौर में ड्यूटी के दौरान सिपाही ने खुद को मारी गोली: डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज

Indore, MP

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शुक्रवार तड़के एक पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र की दिग्विजय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में सामने आई, जहां 28 वर्षीय सिपाही अनुराग भागोर ड्यूटी पर तैनात था।

अनुराग ने सुबह करीब 5 बजे सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय अनुराग के साथ ड्यूटी पर मौजूद सिपाही मोहित ने बताया कि वह लगातार फोन कॉल्स को इग्नोर कर रहा था और सामान्य व्यवहार नहीं कर रहा था।

डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज, पत्नी मायके में

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनुराग की पत्नी रानू पिछले 7 दिनों से मायके में रह रही थी। दोनों के बीच विवाद की बात भी सामने आई है। परिजनों के अनुसार, पत्नी के भाई को हाल ही में करंट लगने के कारण अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रानू अपने परिवार के साथ रह रही थी। वहीं, अनुराग ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण न तो अस्पताल जा पा रहा था और न ही घर समय दे पा रहा था, जिससे दोनों के बीच मनमुटाव और बढ़ गया था।

10 साल से पुलिस विभाग में था तैनात

अनुराग मूल रूप से अलीराजपुर जिले का रहने वाला था। वह करीब 10 वर्षों से पुलिस विभाग में कार्यरत था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग द्वारिकापुरी थाने में थी। इससे पहले वह सर्राफा थाना क्षेत्र में तैनात था। ट्रांसफर के बाद उसकी ड्यूटी शिफ्ट और दबाव काफी बढ़ गया था।

परिवार में पिता वेटरिनरी विभाग से रिटायर्ड हैं, बड़ा भाई अविनाश और छोटा भाई देवेंद्र है। अनुराग तीन भाइयों में मंझला था।

पुलिस विभाग को अलॉट फ्लैट में हुई घटना

घटना इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी (IDA) की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के एक फ्लैट में हुई, जो पुलिस विभाग को आवंटित है। यह बिल्डिंग नशाखोरी और झगड़े जैसे विवादों के लिए जानी जाती है, इसलिए यहां पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती होती है। इसी ड्यूटी के तहत अनुराग भी मौके पर था।

पड़ोसी श्याम लाल बामनिया के अनुसार, उन्हें रात में किसी तरह की आवाज सुनाई नहीं दी। वे रात 11 बजे एक शादी से लौटे थे और बाद में सो गए।

जांच जारी, पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अनुराग द्वारा उठाया गया यह कदम पुलिस बल के मानसिक दबाव और पारिवारिक तनाव की ओर भी इशारा करता है, जिस पर प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा की आवश्यकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में ड्यूटी के दौरान सिपाही ने खुद को मारी गोली: डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज

Indore, MP

अनुराग ने सुबह करीब 5 बजे सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय अनुराग के साथ ड्यूटी पर मौजूद सिपाही मोहित ने बताया कि वह लगातार फोन कॉल्स को इग्नोर कर रहा था और सामान्य व्यवहार नहीं कर रहा था।

डेढ़ साल पहले की थी लव मैरिज, पत्नी मायके में

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनुराग की पत्नी रानू पिछले 7 दिनों से मायके में रह रही थी। दोनों के बीच विवाद की बात भी सामने आई है। परिजनों के अनुसार, पत्नी के भाई को हाल ही में करंट लगने के कारण अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रानू अपने परिवार के साथ रह रही थी। वहीं, अनुराग ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण न तो अस्पताल जा पा रहा था और न ही घर समय दे पा रहा था, जिससे दोनों के बीच मनमुटाव और बढ़ गया था।

10 साल से पुलिस विभाग में था तैनात

अनुराग मूल रूप से अलीराजपुर जिले का रहने वाला था। वह करीब 10 वर्षों से पुलिस विभाग में कार्यरत था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग द्वारिकापुरी थाने में थी। इससे पहले वह सर्राफा थाना क्षेत्र में तैनात था। ट्रांसफर के बाद उसकी ड्यूटी शिफ्ट और दबाव काफी बढ़ गया था।

परिवार में पिता वेटरिनरी विभाग से रिटायर्ड हैं, बड़ा भाई अविनाश और छोटा भाई देवेंद्र है। अनुराग तीन भाइयों में मंझला था।

पुलिस विभाग को अलॉट फ्लैट में हुई घटना

घटना इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी (IDA) की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के एक फ्लैट में हुई, जो पुलिस विभाग को आवंटित है। यह बिल्डिंग नशाखोरी और झगड़े जैसे विवादों के लिए जानी जाती है, इसलिए यहां पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती होती है। इसी ड्यूटी के तहत अनुराग भी मौके पर था।

पड़ोसी श्याम लाल बामनिया के अनुसार, उन्हें रात में किसी तरह की आवाज सुनाई नहीं दी। वे रात 11 बजे एक शादी से लौटे थे और बाद में सो गए।

जांच जारी, पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अनुराग द्वारा उठाया गया यह कदम पुलिस बल के मानसिक दबाव और पारिवारिक तनाव की ओर भी इशारा करता है, जिस पर प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा की आवश्यकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/while-on-duty-in-indore-the-soldier-shot-himself-a/article-26468

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.