युवा शक्ति ही मध्यप्रदेश का भविष्य, सरकार हर मोर्चे पर दे रही अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल (म.प्र.)

On

दिल्ली विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश के छात्रों से संवाद, निवेश-रोजगार, शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र की योजनाओं की रखी रूपरेखा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश, उद्योग और रोजगार के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है और सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रदेश का युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने। मुख्यमंत्री सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित “मध्यांचल उत्सव–2026” में मध्यप्रदेश से आए विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की यह भविष्यवाणी कि 21वीं सदी भारत की होगी, आज वास्तविकता में बदलती दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंचों पर अपनी विश्वसनीय पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा लोकतंत्र है और यही युवा शक्ति देश को नेतृत्व की भूमिका तक ले जा रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिल्ली में अध्ययनरत मध्यप्रदेश के छात्र मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा जब राष्ट्रीय राजधानी में संगठित होकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, तो यह राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि छात्रों से संवाद ने उनकी दिल्ली यात्रा को उद्देश्यपूर्ण बनाया है।

राज्य सरकार की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां बेरोजगारी की दर अपेक्षाकृत कम है। सरकार कृषि, टेक्नोलॉजी, चिकित्सा, टेक्सटाइल, माइनिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए अवसर सृजित कर रही है। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रति श्रमिक मासिक सहायता का प्रावधान किया गया है, जिससे रोजगार के अवसरों में इजाफा होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार आगामी पांच वर्षों में प्रदेश के बजट को दोगुना करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। सिंचाई क्षेत्र का विस्तार किया गया है और पीपीपी मॉडल के तहत नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा को भी मजबूती मिले।

ऊर्जा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश बिजली सरप्लस राज्य है और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली की मेट्रो भी मध्यप्रदेश की बिजली से संचालित हो रही है। इसके साथ ही पर्यटन, फिल्म और जैव विविधता से जुड़ी नीतियों के माध्यम से निवेश और युवाओं को नए अवसर दिए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मध्यांचल स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और आयोजन को युवाओं को जोड़ने वाली पहल बताया। मुख्यमंत्री ने छात्रों से आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

---------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/youth-power-is-the-future-of-madhya-pradesh-government-is/article-43654

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.