बोकारो: लुगु पहाड़ियों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

JAGRAN DESK

झारखंड के बोकारो जिले में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। CRPF और राज्य पुलिस के संयुक्त अभियान में सोमवार सुबह लालपनिया क्षेत्र की लुगु पहाड़ियों में हुई मुठभेड़ में 6 नक्सली मार गिराए गए। फिलहाल इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और सर्च ऑपरेशन अभी भी चालू है।

सुबह तड़के शुरू हुआ ऑपरेशन

मुठभेड़ सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई, जब '209 कोबरा बटालियन' के कमांडो और राज्य पुलिस की टीम संयुक्त तलाशी अभियान पर निकली थी। अचानक नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभाला। कार्रवाई में 6 नक्सली ढेर कर दिए गए, जबकि मौके से एक इंसास राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR) भी बरामद की गई है।

सुरक्षाबल पूरी तरह सतर्क

सुरक्षा बलों के अनुसार, अब तक किसी जवान के घायल होने की सूचना नहीं है। कोबरा कमांडो पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में विशेष ट्रेनिंग प्राप्त इकाई है, जो ऐसे ऑपरेशनों में अपनी दक्षता के लिए जानी जाती है। ऑपरेशन के बाद इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अन्य छिपे हुए नक्सलियों का भी पता लगाया जा सके।

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता

झारखंड लंबे समय से नक्सल प्रभावित राज्य रहा है। बोकारो जिले की लुगु पहाड़ियां नक्सलियों के लिए सुरक्षित ठिकाना मानी जाती रही हैं। ऐसे में यह कार्रवाई सुरक्षाबलों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है और इस कार्रवाई में शीर्ष नक्सली नेताओं के शामिल होने की भी आशंका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बोकारो: लुगु पहाड़ियों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

JAGRAN DESK

सुबह तड़के शुरू हुआ ऑपरेशन

मुठभेड़ सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई, जब '209 कोबरा बटालियन' के कमांडो और राज्य पुलिस की टीम संयुक्त तलाशी अभियान पर निकली थी। अचानक नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभाला। कार्रवाई में 6 नक्सली ढेर कर दिए गए, जबकि मौके से एक इंसास राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR) भी बरामद की गई है।

सुरक्षाबल पूरी तरह सतर्क

सुरक्षा बलों के अनुसार, अब तक किसी जवान के घायल होने की सूचना नहीं है। कोबरा कमांडो पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में विशेष ट्रेनिंग प्राप्त इकाई है, जो ऐसे ऑपरेशनों में अपनी दक्षता के लिए जानी जाती है। ऑपरेशन के बाद इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अन्य छिपे हुए नक्सलियों का भी पता लगाया जा सके।

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता

झारखंड लंबे समय से नक्सल प्रभावित राज्य रहा है। बोकारो जिले की लुगु पहाड़ियां नक्सलियों के लिए सुरक्षित ठिकाना मानी जाती रही हैं। ऐसे में यह कार्रवाई सुरक्षाबलों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है और इस कार्रवाई में शीर्ष नक्सली नेताओं के शामिल होने की भी आशंका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/a-fierce-encounter-between-security-forces-and-naxalites-in-bokaro/article-18146

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.