कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे पंजाब, बाढ़ग्रस्त खेतों में उतरकर किसानों से लिया हाल; बोले- केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी

Jagran Desk

पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात का जायजा लेने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अमृतसर पहुंचे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वे सीधे अजनाला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकले। यहां किसानों ने उन्हें फसलों के भारी नुकसान के बारे में बताया।

मंत्री चौहान ने खेतों और बाढ़ग्रस्त इलाकों में कमर तक पानी में उतरकर किसानों से बातचीत की। उनके साथ कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला, भाजपा महासचिव तरुण चुग और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे। जाखड़ ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर केंद्रीय मंत्री को डेरा बाबा नानक इलाके तक पहुँचाया।

विपक्ष ने उठाए सवाल

कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी ने आरोप लगाया कि हर साल इन इलाकों में बाढ़ आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सांसद सनी देओल ने पहले एक करोड़ रुपए दिए थे, फिर भी अस्थायी पुल तक नहीं बन पाया।

गवर्नर को सौंपी रिपोर्ट

दौरे से पहले शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और बाढ़ प्रभावित जिलों—अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन और फिरोजपुर—की रिपोर्ट प्राप्त की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही अहम बातें

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पंजाब भेजा है ताकि जमीनी हालात का सीधा आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र की दो विशेष टीमें पहले ही राज्य पहुँच चुकी हैं। इनमें कृषि, ग्रामीण विकास, जल शक्ति, सड़क, ऊर्जा और वित्त विभाग के अधिकारी शामिल हैं, जो प्रभावित गांवों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा, “पंजाब हमेशा देश की शान रहा है। आज जब यह राज्य बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है, केंद्र सरकार पंजाब के साथ मजबूती से खड़ी है।”

किसानों से सीधी मुलाकात

शाम को मंत्री चौहान ने कपूरथला और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। किसानों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि फसल का नुकसान केवल खेत तक सीमित नहीं रहता, बल्कि किसान के पूरे जीवन और परिवार को प्रभावित करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार किसानों को इस संकट से उबारने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Sep 2025 By दैनिक जागरण

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे पंजाब, बाढ़ग्रस्त खेतों में उतरकर किसानों से लिया हाल; बोले- केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी

Jagran Desk

मंत्री चौहान ने खेतों और बाढ़ग्रस्त इलाकों में कमर तक पानी में उतरकर किसानों से बातचीत की। उनके साथ कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला, भाजपा महासचिव तरुण चुग और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे। जाखड़ ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर केंद्रीय मंत्री को डेरा बाबा नानक इलाके तक पहुँचाया।

विपक्ष ने उठाए सवाल

कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी ने आरोप लगाया कि हर साल इन इलाकों में बाढ़ आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सांसद सनी देओल ने पहले एक करोड़ रुपए दिए थे, फिर भी अस्थायी पुल तक नहीं बन पाया।

गवर्नर को सौंपी रिपोर्ट

दौरे से पहले शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की और बाढ़ प्रभावित जिलों—अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन और फिरोजपुर—की रिपोर्ट प्राप्त की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही अहम बातें

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पंजाब भेजा है ताकि जमीनी हालात का सीधा आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र की दो विशेष टीमें पहले ही राज्य पहुँच चुकी हैं। इनमें कृषि, ग्रामीण विकास, जल शक्ति, सड़क, ऊर्जा और वित्त विभाग के अधिकारी शामिल हैं, जो प्रभावित गांवों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा, “पंजाब हमेशा देश की शान रहा है। आज जब यह राज्य बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है, केंद्र सरकार पंजाब के साथ मजबूती से खड़ी है।”

किसानों से सीधी मुलाकात

शाम को मंत्री चौहान ने कपूरथला और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। किसानों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि फसल का नुकसान केवल खेत तक सीमित नहीं रहता, बल्कि किसान के पूरे जीवन और परिवार को प्रभावित करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार किसानों को इस संकट से उबारने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/agriculture-minister-shivraj-singh-chauhan-reached-punjab-flood-affected-fields-and/article-32420

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.