14 अप्रैल को पूरे देश में सरकारी छुट्टी घोषित, औद्योगिक प्रतिष्ठान भी रहेंगे बंद

JAGRAN DESK

भारत सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती यानी 14 अप्रैल को देश भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

केंद्र सरकार ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर यानी 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया. केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में सरकार के इस फैसले की जानकारी दी.

उन्होंने कहा, "संविधान के निर्माता, समाज में समानता के नए युग की स्थापना करने वाले, हमारे पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर अब सार्वजनिक अवकाश रहेगा." शेखावत ने कहा, "यह निर्णय लेकर बाबा साहेब के समर्पित अनुयायी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र की भावनाओं का सम्मान किया है."

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी सरकारी आदेश में इस बात की पुष्टि की गई है कि भारत भर में औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित केंद्रीय सरकारी कार्यालय 14 अप्रैल, 2025 को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे. आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार के सभी मंत्रालय या विभाग इस निर्णय को सभी के संज्ञान में ला सकते हैं.

डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके अनुयायी बाबा साहेब के नाम से पुकारते हैं. उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. उन्होंने आधुनिक भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जीवन भर समाज के हाशिए पर पड़े और उत्पीड़ित लोगों खासकर दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया. उन्हें आधुनिक भारत में डॉ. अंबेडकर के महत्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाता है. आजाद भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे.

6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस
डॉ. अंबेडकर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे और वह नौ भाषाओं में पारंगत थे. 6 दिसंबर, 1956 को उनका निधन हुआ था. उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया. हर साल 6 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Mar 2025 By दैनिक जागरण

14 अप्रैल को पूरे देश में सरकारी छुट्टी घोषित, औद्योगिक प्रतिष्ठान भी रहेंगे बंद

JAGRAN DESK

केंद्र सरकार ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर यानी 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया. केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में सरकार के इस फैसले की जानकारी दी.

उन्होंने कहा, "संविधान के निर्माता, समाज में समानता के नए युग की स्थापना करने वाले, हमारे पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर अब सार्वजनिक अवकाश रहेगा." शेखावत ने कहा, "यह निर्णय लेकर बाबा साहेब के समर्पित अनुयायी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र की भावनाओं का सम्मान किया है."

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी सरकारी आदेश में इस बात की पुष्टि की गई है कि भारत भर में औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित केंद्रीय सरकारी कार्यालय 14 अप्रैल, 2025 को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे. आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार के सभी मंत्रालय या विभाग इस निर्णय को सभी के संज्ञान में ला सकते हैं.

डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके अनुयायी बाबा साहेब के नाम से पुकारते हैं. उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. उन्होंने आधुनिक भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जीवन भर समाज के हाशिए पर पड़े और उत्पीड़ित लोगों खासकर दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया. उन्हें आधुनिक भारत में डॉ. अंबेडकर के महत्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाता है. आजाद भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे.

6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस
डॉ. अंबेडकर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे और वह नौ भाषाओं में पारंगत थे. 6 दिसंबर, 1956 को उनका निधन हुआ था. उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया. हर साल 6 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/industrial-establishments-declared-government-holiday-in-the-whole-country-on/article-15842

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.