डिजिटल स्ट्राइक: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का बड़ा कदम, X पर 8 हजार अकाउंट होंगे ब्लॉक

Jagran Desk

पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान तिलमिला गया है।

सेना की करारा जवाबी कार्रवाई के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने बीती रात जम्मू में ड्रोन और मिसाइल हमले की नाकाम कोशिश की, जिसमें भारतीय सुरक्षा बलों ने उसकी 8 मिसाइलों को हवा में ही ध्वस्त कर दिया।

इस सैन्य जवाब के बाद भारत सरकार ने अब एक और अहम मोर्चा खोला है — डिजिटल युद्ध का। सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) को भारत में सक्रिय 8,000 से अधिक अकाउंट्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। इन अकाउंट्स पर देश विरोधी गतिविधियों, फेक न्यूज और भड़काऊ सामग्री फैलाने का आरोप है।

फेक न्यूज के खिलाफ डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक

भारत सरकार की ओर से X के ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स विभाग को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि इन हैंडल्स को भारत में तत्काल प्रभाव से ब्लॉक किया जाए। आदेश का उल्लंघन करने पर X के स्थानीय कर्मचारियों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई तक की चेतावनी दी गई है। ब्लॉक किए जाने वाले कई अकाउंट अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूहों और प्रभावशाली उपयोगकर्ताओं से जुड़े हैं, जिनका कंटेंट भारत में खतरनाक साबित हो सकता है।

तीन श्रेणियों में बंटी देशविरोधी गतिविधियां

सरकारी सूत्रों के मुताबिक जिन अकाउंट्स को ब्लॉक किया जा रहा है, वे तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित हैं:

  1. भ्रामक जानकारी का प्रसार: ये अकाउंट्स भारत-पाक सैन्य झड़पों पर झूठी खबरें और मनगढ़ंत आंकड़े पेश कर रहे थे, जिससे आम जनता में भ्रम और भय का माहौल बनता है।

  2. हिंसा के लिए उकसाना: कुछ अकाउंट्स राजनीतिक आंदोलनों की आड़ में कश्मीर और पंजाब जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में हिंसा और अराजकता फैलाने के लिए लोगों को भड़का रहे थे।

  3. पाकिस्तान समर्थक प्रचार: कई हैंडल्स खुले तौर पर पाकिस्तान के पक्ष में प्रचार कर रहे थे, जिससे भारत के भीतर विभाजन और अशांति की कोशिशें तेज हो रही थीं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि: सरकार की सख्ती जरूरी

भारत सरकार का यह निर्णय स्पष्ट करता है कि अब सिर्फ सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल स्पेस में भी भारत अपनी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा। ऑपरेशन सिंदूर की सैन्य सफलता के साथ-साथ यह डिजिटल कार्रवाई इस बात का संकेत है कि भारत अब हर मोर्चे पर आक्रामक और निर्णायक रणनीति अपनाने को तैयार है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 May 2025 By दैनिक जागरण

डिजिटल स्ट्राइक: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का बड़ा कदम, X पर 8 हजार अकाउंट होंगे ब्लॉक

Jagran Desk

सेना की करारा जवाबी कार्रवाई के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने बीती रात जम्मू में ड्रोन और मिसाइल हमले की नाकाम कोशिश की, जिसमें भारतीय सुरक्षा बलों ने उसकी 8 मिसाइलों को हवा में ही ध्वस्त कर दिया।

इस सैन्य जवाब के बाद भारत सरकार ने अब एक और अहम मोर्चा खोला है — डिजिटल युद्ध का। सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) को भारत में सक्रिय 8,000 से अधिक अकाउंट्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। इन अकाउंट्स पर देश विरोधी गतिविधियों, फेक न्यूज और भड़काऊ सामग्री फैलाने का आरोप है।

फेक न्यूज के खिलाफ डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक

भारत सरकार की ओर से X के ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स विभाग को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि इन हैंडल्स को भारत में तत्काल प्रभाव से ब्लॉक किया जाए। आदेश का उल्लंघन करने पर X के स्थानीय कर्मचारियों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई तक की चेतावनी दी गई है। ब्लॉक किए जाने वाले कई अकाउंट अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूहों और प्रभावशाली उपयोगकर्ताओं से जुड़े हैं, जिनका कंटेंट भारत में खतरनाक साबित हो सकता है।

तीन श्रेणियों में बंटी देशविरोधी गतिविधियां

सरकारी सूत्रों के मुताबिक जिन अकाउंट्स को ब्लॉक किया जा रहा है, वे तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित हैं:

  1. भ्रामक जानकारी का प्रसार: ये अकाउंट्स भारत-पाक सैन्य झड़पों पर झूठी खबरें और मनगढ़ंत आंकड़े पेश कर रहे थे, जिससे आम जनता में भ्रम और भय का माहौल बनता है।

  2. हिंसा के लिए उकसाना: कुछ अकाउंट्स राजनीतिक आंदोलनों की आड़ में कश्मीर और पंजाब जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में हिंसा और अराजकता फैलाने के लिए लोगों को भड़का रहे थे।

  3. पाकिस्तान समर्थक प्रचार: कई हैंडल्स खुले तौर पर पाकिस्तान के पक्ष में प्रचार कर रहे थे, जिससे भारत के भीतर विभाजन और अशांति की कोशिशें तेज हो रही थीं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि: सरकार की सख्ती जरूरी

भारत सरकार का यह निर्णय स्पष्ट करता है कि अब सिर्फ सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल स्पेस में भी भारत अपनी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा। ऑपरेशन सिंदूर की सैन्य सफलता के साथ-साथ यह डिजिटल कार्रवाई इस बात का संकेत है कि भारत अब हर मोर्चे पर आक्रामक और निर्णायक रणनीति अपनाने को तैयार है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/mantras-of-life/indias-big-step-after-digital-strike-operation-vermilion-will-block/article-20183

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.