शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: तालाब में डूबने से 7 साल के मासूम की मौत, पंचायत कार्यालय का ग्रामीणों ने किया घेराव

durg, cg

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई गांव में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की रौनक को मातम में बदल दिया। पतोरा गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आए 7 वर्षीय मासूम मानस साहू की शीतला तालाब में डूबने से मौत हो गई।

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय का घेराव कर प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

शादी के जश्न में आया मातम
मानस अपने परिजनों के साथ 9 मई को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पतोरा आया था। हल्दी की रस्म के बाद वह परिजनों संग पास के शीतला तालाब में स्नान करने गया, जहां गहरे पानी में फिसलने से वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तालाब की गहराई बनी मौत की वजह
परिजनों ने बताया कि तालाब में हाल ही में मुरूम की खुदाई कर गहरीकरण किया गया था, जिससे उसकी गहराई असामान्य रूप से बढ़ गई थी। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पंचायत से तालाब की समतलीकरण और सुरक्षा के लिए आवेदन दिया, लेकिन किसी भी स्तर पर कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के चलते एक मासूम की जान चली गई।

पंचायत कार्यालय का घेराव और नारेबाजी
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और मोहल्लेवासियों ने पंचायत कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने तालाब में सुरक्षा इंतजाम होने पर भी नाराजगी जताई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन की सफाई और सहायता राशि
नगर पंचायत अधिकारी राजेन्द्र नायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चा तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चला गया था, जिससे उसकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि वाटर लेवल डाउन होने के कारण तालाब में अतिरिक्त पानी छोड़ा गया था, जिसे अब कम किया जाएगा। मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में ₹10,000 की सहायता राशि प्रदान की गई है। आगे शासकीय मुआवजा भी जल्द दिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 May 2025 By दैनिक जागरण

शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: तालाब में डूबने से 7 साल के मासूम की मौत, पंचायत कार्यालय का ग्रामीणों ने किया घेराव

durg, cg

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय का घेराव कर प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

शादी के जश्न में आया मातम
मानस अपने परिजनों के साथ 9 मई को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पतोरा आया था। हल्दी की रस्म के बाद वह परिजनों संग पास के शीतला तालाब में स्नान करने गया, जहां गहरे पानी में फिसलने से वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तालाब की गहराई बनी मौत की वजह
परिजनों ने बताया कि तालाब में हाल ही में मुरूम की खुदाई कर गहरीकरण किया गया था, जिससे उसकी गहराई असामान्य रूप से बढ़ गई थी। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पंचायत से तालाब की समतलीकरण और सुरक्षा के लिए आवेदन दिया, लेकिन किसी भी स्तर पर कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के चलते एक मासूम की जान चली गई।

पंचायत कार्यालय का घेराव और नारेबाजी
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और मोहल्लेवासियों ने पंचायत कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने तालाब में सुरक्षा इंतजाम होने पर भी नाराजगी जताई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन की सफाई और सहायता राशि
नगर पंचायत अधिकारी राजेन्द्र नायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चा तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चला गया था, जिससे उसकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि वाटर लेवल डाउन होने के कारण तालाब में अतिरिक्त पानी छोड़ा गया था, जिसे अब कम किया जाएगा। मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में ₹10,000 की सहायता राशि प्रदान की गई है। आगे शासकीय मुआवजा भी जल्द दिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-happiness-of-marriage-the-villagers-surrounded-the-panchayat-office/article-20175

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.