मालेगांव ब्लास्ट मामला: 17 साल बाद सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- सबूत नाकाफी

Jagran Desk

मालेगांव ब्लास्ट मामले में 17 साल बाद बड़ा फैसला आया है। NIA की विशेष अदालत ने इस केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सातों आरोपियों को बरी कर दिया।

 अदालत ने कहा कि जांच एजेंसियां यह साबित नहीं कर सकीं कि बम जिस मोटरसाइकिल में रखा गया था वह साध्वी प्रज्ञा की थी, या आरडीएक्स लाने में कर्नल पुरोहित की कोई भूमिका थी। ऐसे में आरोपियों को संदेह का लाभ दिया गया है।

29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 100 लोग घायल हुए थे। इस केस में कुल सात आरोपी थे — पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकर धर द्विवेदी।

इस केस की जांच सबसे पहले महाराष्ट्र ATS ने की थी, जिसे 2011 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दिया गया। NIA ने 2016 में चार्जशीट दाखिल की थी। इस लंबे मुकदमे में अब तक तीन जांच एजेंसियां और चार जज बदल चुके हैं।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि धमाके की घटना तो हुई, लेकिन यह साबित नहीं हुआ कि विस्फोटक मोटरसाइकिल में रखा गया था और वह गाड़ी प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर थी। साथ ही यह भी प्रमाणित नहीं हो सका कि बम निर्माण में कर्नल पुरोहित की भूमिका थी।

पीड़ित पक्ष के वकील शाहिद नवीन अंसारी ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे। उनका आरोप है कि सरकार और जांच एजेंसियां इस मामले में विफल रहीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मालेगांव ब्लास्ट मामला: 17 साल बाद सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- सबूत नाकाफी

Jagran Desk

 अदालत ने कहा कि जांच एजेंसियां यह साबित नहीं कर सकीं कि बम जिस मोटरसाइकिल में रखा गया था वह साध्वी प्रज्ञा की थी, या आरडीएक्स लाने में कर्नल पुरोहित की कोई भूमिका थी। ऐसे में आरोपियों को संदेह का लाभ दिया गया है।

29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 100 लोग घायल हुए थे। इस केस में कुल सात आरोपी थे — पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकर धर द्विवेदी।

इस केस की जांच सबसे पहले महाराष्ट्र ATS ने की थी, जिसे 2011 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दिया गया। NIA ने 2016 में चार्जशीट दाखिल की थी। इस लंबे मुकदमे में अब तक तीन जांच एजेंसियां और चार जज बदल चुके हैं।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि धमाके की घटना तो हुई, लेकिन यह साबित नहीं हुआ कि विस्फोटक मोटरसाइकिल में रखा गया था और वह गाड़ी प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर थी। साथ ही यह भी प्रमाणित नहीं हो सका कि बम निर्माण में कर्नल पुरोहित की भूमिका थी।

पीड़ित पक्ष के वकील शाहिद नवीन अंसारी ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे। उनका आरोप है कि सरकार और जांच एजेंसियां इस मामले में विफल रहीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/malegaon-blast-case-after-17-years-all-the-accused-bari/article-29400

खबरें और भी हैं

CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

टाप न्यूज

CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

वैश्विक क्रिप्टो उद्योग लंबे समय से एक विरोधाभास के साथ संचालित हो रहा है—एक ओर अपार नवाचार और दूसरी ओर...
बिजनेस 
CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

टी20 विश्व कप में बदली रैंकिंग की तस्वीर, हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर

वेस्टइंडीज कप्तान ने मेली केर को पीछे छोड़ा, भारतीय स्पिनर श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने भी रैंकिंग में लगाई...
स्पोर्ट्स 
टी20 विश्व कप में बदली रैंकिंग की तस्वीर, हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर

महिला टी20 विश्व कप में आज डबल मुकाबला, न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने

साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में आज दो अहम मुकाबले, सेमीफाइनल की दौड़ में बढ़त बनाने के लिए सभी टीमों पर...
स्पोर्ट्स 
महिला टी20 विश्व कप में आज डबल मुकाबला, न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने

गन सेलिब्रेशन पर बढ़ा विवाद, ईरानी टीम ने लगाया आरोप- मैच के बाद तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 ड्रॉ के बाद ईरानी खिलाड़ियों को तुरंत मेक्सिको लौटने का निर्देश मिलने का दावा, मोहम्मद मोहेबी...
स्पोर्ट्स 
गन सेलिब्रेशन पर बढ़ा विवाद, ईरानी टीम ने लगाया आरोप- मैच के बाद तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.