चीन में मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट मुलाकात, सीमा विवाद पर दिखा सकारात्मक रुख

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन से पहले मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत चली।

 पीएम मोदी ने चर्चा के दौरान कहा कि सीमा से सैनिकों की वापसी के बाद अब शांति और स्थिरता का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि विशेष प्रतिनिधियों के बीच हुई सहमति ने रिश्तों को सुधारने का रास्ता खोला है। साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा और सीधी उड़ानों की बहाली को भी उन्होंने सकारात्मक कदम बताया।

जिनपिंग ने मुलाकात के दौरान कहा कि उन्हें पीएम मोदी से मिलकर खुशी है। उन्होंने प्रतीकात्मक अंदाज़ में कहा—

“ड्रैगन (चीन) और हाथी (भारत) को साथ आना चाहिए।”

सहयोग से पूरी मानवता को फायदा होगा: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और चीन अगर सहयोग करते हैं तो इससे करीब 2.8 अरब लोगों को सीधा लाभ होगा और यह पूरे विश्व के कल्याण का रास्ता खोलेगा।

उन्होंने आपसी विश्वास और सम्मान के आधार पर रिश्तों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। मोदी ने SCO की सफल अध्यक्षता के लिए चीन को बधाई दी और आमंत्रण के लिए धन्यवाद भी दिया।

गलवान विवाद के बाद मोदी का पहला दौरा

यह पीएम मोदी का 7 साल बाद चीन दौरा है और जून 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद उनका यहां आना खास मायने रखता है।

मोदी शनिवार शाम जापान यात्रा पूरी करने के बाद बीजिंग पहुंचे। रविवार को वे तियानजिन में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 20 से अधिक देशों के नेता मौजूद रहेंगे।

सोमवार को पीएम मोदी और पुतिन की भी अलग से मुलाकात तय है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Aug 2025 By दैनिक जागरण

चीन में मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट मुलाकात, सीमा विवाद पर दिखा सकारात्मक रुख

Jagran Desk

 पीएम मोदी ने चर्चा के दौरान कहा कि सीमा से सैनिकों की वापसी के बाद अब शांति और स्थिरता का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि विशेष प्रतिनिधियों के बीच हुई सहमति ने रिश्तों को सुधारने का रास्ता खोला है। साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा और सीधी उड़ानों की बहाली को भी उन्होंने सकारात्मक कदम बताया।

जिनपिंग ने मुलाकात के दौरान कहा कि उन्हें पीएम मोदी से मिलकर खुशी है। उन्होंने प्रतीकात्मक अंदाज़ में कहा—

“ड्रैगन (चीन) और हाथी (भारत) को साथ आना चाहिए।”

सहयोग से पूरी मानवता को फायदा होगा: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और चीन अगर सहयोग करते हैं तो इससे करीब 2.8 अरब लोगों को सीधा लाभ होगा और यह पूरे विश्व के कल्याण का रास्ता खोलेगा।

उन्होंने आपसी विश्वास और सम्मान के आधार पर रिश्तों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। मोदी ने SCO की सफल अध्यक्षता के लिए चीन को बधाई दी और आमंत्रण के लिए धन्यवाद भी दिया।

गलवान विवाद के बाद मोदी का पहला दौरा

यह पीएम मोदी का 7 साल बाद चीन दौरा है और जून 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद उनका यहां आना खास मायने रखता है।

मोदी शनिवार शाम जापान यात्रा पूरी करने के बाद बीजिंग पहुंचे। रविवार को वे तियानजिन में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 20 से अधिक देशों के नेता मौजूद रहेंगे।

सोमवार को पीएम मोदी और पुतिन की भी अलग से मुलाकात तय है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/modi-jinpings-50-minute-meeting-in-china-shows-a-positive-attitude-on/article-32027

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.