ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को मिला कड़ा संदेश: आतंक का समर्थन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा" — आर्मी चीफ

Jagran Desk

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर लद्दाख के द्रास में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में देश को संबोधित करते हुए साफ संदेश दिया कि भारत अब आतंकवाद पर चुप नहीं बैठेगा।

उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर" पाकिस्तान को यह साफ चेतावनी है कि जो भी आतंकवाद का समर्थन करेगा, उसे सख्त जवाब मिलेगा।

जनरल द्विवेदी ने आगे कहा कि यह ऑपरेशन, पहलगाम हमले का जवाब था, जिसने देश को झकझोर दिया था। अब भारत केवल शोक व्यक्त नहीं करता, बल्कि साहसिक कार्रवाई भी करता है।

"अब जवाब देना बना भारत का न्यू नॉर्मल"

सेना प्रमुख ने कहा, "दुश्मन की हर नापाक कोशिश का अब जवाब दिया जाएगा। हमारी सेना तैयार है और सर्जिकल स्ट्राइक से यह साबित हो गया है कि हम पहले से अधिक सशक्त, सतर्क और संगठित हैं।"

इस मौके पर सेना प्रमुख ने कारगिल युद्ध स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कारगिल विजय की 26वीं वर्षगांठ, देश कर रहा वीरों को नमन

इस वर्ष कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेना प्रमुखों के साथ पहुंचे। सभी ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान को नमन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश साझा कर कहा,

"यह दिन हमें हमारे वीरों के अदम्य साहस और देशभक्ति की याद दिलाता है। भारत उनके त्याग को कभी नहीं भूल सकता।"

modi_1753499467

क्या था कारगिल युद्ध?

1999 में पाकिस्तान की सेना ने कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर चुपचाप कब्जा कर लिया था। 8 मई को एक चरवाहे ने पाक सैनिकों की गतिविधि देखी और भारतीय सेना को सूचना दी। प्रारंभ में इसे आतंकी घुसपैठ माना गया, लेकिन जांच के बाद सामने आया कि इसमें पाकिस्तानी सेना सीधे तौर पर शामिल थी।

इसके बाद भारत ने ऑपरेशन विजय चलाकर 84 दिनों तक चले युद्ध में दुश्मन को करारा जवाब दिया। 26 जुलाई 1999 को भारत ने ऐतिहासिक विजय हासिल की और तब से हर साल यह दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को मिला कड़ा संदेश: आतंक का समर्थन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा" — आर्मी चीफ

Jagran Desk

उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर" पाकिस्तान को यह साफ चेतावनी है कि जो भी आतंकवाद का समर्थन करेगा, उसे सख्त जवाब मिलेगा।

जनरल द्विवेदी ने आगे कहा कि यह ऑपरेशन, पहलगाम हमले का जवाब था, जिसने देश को झकझोर दिया था। अब भारत केवल शोक व्यक्त नहीं करता, बल्कि साहसिक कार्रवाई भी करता है।

"अब जवाब देना बना भारत का न्यू नॉर्मल"

सेना प्रमुख ने कहा, "दुश्मन की हर नापाक कोशिश का अब जवाब दिया जाएगा। हमारी सेना तैयार है और सर्जिकल स्ट्राइक से यह साबित हो गया है कि हम पहले से अधिक सशक्त, सतर्क और संगठित हैं।"

इस मौके पर सेना प्रमुख ने कारगिल युद्ध स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कारगिल विजय की 26वीं वर्षगांठ, देश कर रहा वीरों को नमन

इस वर्ष कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेना प्रमुखों के साथ पहुंचे। सभी ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान को नमन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश साझा कर कहा,

"यह दिन हमें हमारे वीरों के अदम्य साहस और देशभक्ति की याद दिलाता है। भारत उनके त्याग को कभी नहीं भूल सकता।"

modi_1753499467

क्या था कारगिल युद्ध?

1999 में पाकिस्तान की सेना ने कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर चुपचाप कब्जा कर लिया था। 8 मई को एक चरवाहे ने पाक सैनिकों की गतिविधि देखी और भारतीय सेना को सूचना दी। प्रारंभ में इसे आतंकी घुसपैठ माना गया, लेकिन जांच के बाद सामने आया कि इसमें पाकिस्तानी सेना सीधे तौर पर शामिल थी।

इसके बाद भारत ने ऑपरेशन विजय चलाकर 84 दिनों तक चले युद्ध में दुश्मन को करारा जवाब दिया। 26 जुलाई 1999 को भारत ने ऐतिहासिक विजय हासिल की और तब से हर साल यह दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pakistan-received-a-strong-message-from-operation-sindoor-those-who/article-28896

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.