राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा आरोप: महाराष्ट्र चुनाव में की गई 'मैच फिक्सिंग', अब बिहार है अगला निशाना

jagran desk

On

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ‘मैच फिक्स’ किया गया था और आगे इसी तरह की रणनीति बिहार में अपनाई जाएगी।

राहुल गांधी ने अंग्रेज़ी दैनिक The Indian Express में प्रकाशित अपने लेख में दावा किया कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने महाराष्ट्र में जीत दर्ज करने के लिए पांच चरणों में योजना बनाई थी। उन्होंने इस प्रक्रिया को लोकतंत्र के लिए “जहर” करार दिया।

संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

राहुल ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद निष्पक्ष चुनाव होते हैं, लेकिन भाजपा ने इन संस्थाओं को अपने कब्जे में लेकर जनभावना के खिलाफ परिणाम हासिल किए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में सरकार द्वारा पारित 'चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून' के तहत मुख्य न्यायाधीश को हटाकर एक केंद्रीय मंत्री को नियुक्ति समिति में शामिल किया गया, जो निष्पक्षता पर प्रश्न खड़ा करता है।

"जनता को सवाल पूछने चाहिए"

राहुल गांधी ने अपने लेख में लिखा, “यह केवल चुनावी गड़बड़ी नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश है जो लोकतंत्र को अंदर से खोखला कर रही है। जनता को इन सबूतों को देखकर खुद सवाल पूछना चाहिए और तय करना चाहिए कि क्या हमारा लोकतंत्र सुरक्षित है?”

भाजपा का पलटवार: "शर्मनाक बयान"

राहुल के इन आरोपों पर भाजपा की प्रतिक्रिया तीखी रही। पार्टी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग ने पहले भी स्पष्ट किया है कि वोटर लिस्ट की जानकारी सभी दलों को समान रूप से दी जाती है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होती है।”

महाराष्ट्र चुनाव 2024: महायुति की बड़ी जीत

महाराष्ट्र में 20 नवंबर 2024 को मतदान हुआ था, जिसके परिणाम 23 नवंबर को आए। भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) की महायुति ने कुल 230 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा ने 132 सीटें, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें हासिल कीं। जबकि महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना उद्धव गुट और एनसीपी शरद पवार गुट) केवल 46 सीटों पर सिमट गई।

2019 के मुकाबले इस बार लगभग 4% अधिक मतदान हुआ — कुल मतदान प्रतिशत 65.11% रहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By Nitin Trivedi

राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा आरोप: महाराष्ट्र चुनाव में की गई 'मैच फिक्सिंग', अब बिहार है अगला निशाना

jagran desk

राहुल गांधी ने अंग्रेज़ी दैनिक The Indian Express में प्रकाशित अपने लेख में दावा किया कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने महाराष्ट्र में जीत दर्ज करने के लिए पांच चरणों में योजना बनाई थी। उन्होंने इस प्रक्रिया को लोकतंत्र के लिए “जहर” करार दिया।

संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

राहुल ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद निष्पक्ष चुनाव होते हैं, लेकिन भाजपा ने इन संस्थाओं को अपने कब्जे में लेकर जनभावना के खिलाफ परिणाम हासिल किए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में सरकार द्वारा पारित 'चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून' के तहत मुख्य न्यायाधीश को हटाकर एक केंद्रीय मंत्री को नियुक्ति समिति में शामिल किया गया, जो निष्पक्षता पर प्रश्न खड़ा करता है।

"जनता को सवाल पूछने चाहिए"

राहुल गांधी ने अपने लेख में लिखा, “यह केवल चुनावी गड़बड़ी नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश है जो लोकतंत्र को अंदर से खोखला कर रही है। जनता को इन सबूतों को देखकर खुद सवाल पूछना चाहिए और तय करना चाहिए कि क्या हमारा लोकतंत्र सुरक्षित है?”

भाजपा का पलटवार: "शर्मनाक बयान"

राहुल के इन आरोपों पर भाजपा की प्रतिक्रिया तीखी रही। पार्टी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग ने पहले भी स्पष्ट किया है कि वोटर लिस्ट की जानकारी सभी दलों को समान रूप से दी जाती है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होती है।”

महाराष्ट्र चुनाव 2024: महायुति की बड़ी जीत

महाराष्ट्र में 20 नवंबर 2024 को मतदान हुआ था, जिसके परिणाम 23 नवंबर को आए। भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) की महायुति ने कुल 230 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा ने 132 सीटें, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें हासिल कीं। जबकि महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना उद्धव गुट और एनसीपी शरद पवार गुट) केवल 46 सीटों पर सिमट गई।

2019 के मुकाबले इस बार लगभग 4% अधिक मतदान हुआ — कुल मतदान प्रतिशत 65.11% रहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/rahul-gandhi-attacked-bjp-match-fixing-in-maharashtra-elections-next/article-23482

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.