पुलिस आरक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा: CM डॉ. मोहन ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, सॉल्वर गैंग पर शिकंजा

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में फर्जीवाड़े के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पूरे प्रकरण पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे आपराधिक कृत्य, जो योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय करते हैं, राज्य में कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने की सख्ती की घोषणा

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "पुलिस आरक्षक भर्ती-2023 में फर्जीवाड़े की सूचना मिलने पर मैंने तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह एक आपराधिक कृत्य है जिसमें प्रतिभावान अभ्यर्थियों का हक छीना गया।"

बायोमेट्रिक और आधार डाटा की गहन जांच

सीएम ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने स्वत: संज्ञान लेकर सभी सफल अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक डाटा और आधार हिस्ट्री की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया जिन मामलों में इम्पर्सोनेशन (दूसरे की जगह परीक्षा देना) की पुष्टि हुई है, वहां आरोपियों पर FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

IG लॉ एंड ऑर्डर अंशुमान सिंह के अनुसार, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा वर्ष 2023 में पुलिस आरक्षक (जीडी और रेडियो) की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 6.52 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। नवंबर 2024 में मुरैना परीक्षा केंद्र पर शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 5 फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ा गया, जो असली उम्मीदवारों की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे।

FIR दर्ज, कई अभ्यर्थी रडार पर

पकड़े गए संदिग्धों को तत्काल परीक्षा से बाहर कर दिया गया और उनके खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां अब अन्य ऐसे मामलों की भी पड़ताल कर रही हैं जिनमें संदिग्ध गतिविधियों की आशंका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पुलिस आरक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा: CM डॉ. मोहन ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, सॉल्वर गैंग पर शिकंजा

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री ने की सख्ती की घोषणा

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "पुलिस आरक्षक भर्ती-2023 में फर्जीवाड़े की सूचना मिलने पर मैंने तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह एक आपराधिक कृत्य है जिसमें प्रतिभावान अभ्यर्थियों का हक छीना गया।"

बायोमेट्रिक और आधार डाटा की गहन जांच

सीएम ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने स्वत: संज्ञान लेकर सभी सफल अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक डाटा और आधार हिस्ट्री की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया जिन मामलों में इम्पर्सोनेशन (दूसरे की जगह परीक्षा देना) की पुष्टि हुई है, वहां आरोपियों पर FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

IG लॉ एंड ऑर्डर अंशुमान सिंह के अनुसार, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा वर्ष 2023 में पुलिस आरक्षक (जीडी और रेडियो) की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 6.52 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। नवंबर 2024 में मुरैना परीक्षा केंद्र पर शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 5 फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ा गया, जो असली उम्मीदवारों की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे।

FIR दर्ज, कई अभ्यर्थी रडार पर

पकड़े गए संदिग्धों को तत्काल परीक्षा से बाहर कर दिया गया और उनके खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां अब अन्य ऐसे मामलों की भी पड़ताल कर रही हैं जिनमें संदिग्ध गतिविधियों की आशंका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-police-constable-recruitment-fake-cm-dr-mohan-gave/article-23533

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.