छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में होगी बड़ी भर्ती: 90 उप निरीक्षक और 200 आरक्षकों की होगी नियुक्ति, मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग को सशक्त करने के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी के शपथ ग्रहण समारोह में बताया कि राज्य में आबकारी विभाग के लिए 90 उप निरीक्षक और 200 आरक्षकों की भर्ती की जाएगी।

भ्रष्टाचार पर कसा तंज, पारदर्शिता का भरोसा

मुख्यमंत्री साय ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, "पिछली सरकार में करीब 2000 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ, जिसमें नकली होलोग्राम और नकली शराब की बिक्री जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इस घोटाले में पूर्व मंत्री जेल में हैं।"

मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार आबकारी विभाग में पारदर्शिता लाएगी और राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियां विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाएंगी।

शुद्ध छवि वाले अध्यक्ष से उम्मीदें

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कॉरपोरेशन के नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी की सराहना करते हुए कहा, "इनका ड्रेस देखकर ही लगता है कि ये शराब से दूर रहते हैं। ऐसी ईमानदार छवि वाले व्यक्ति से कॉरपोरेशन की कार्यशैली में मजबूती आएगी।"

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी समारोह में शामिल होते हुए पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि अब एक ईमानदार नेतृत्व से लोगों को भरोसा है कि शराब बिक्री व्यवस्था में सुधार होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में होगी बड़ी भर्ती: 90 उप निरीक्षक और 200 आरक्षकों की होगी नियुक्ति, मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा

Raipur, CG

भ्रष्टाचार पर कसा तंज, पारदर्शिता का भरोसा

मुख्यमंत्री साय ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, "पिछली सरकार में करीब 2000 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ, जिसमें नकली होलोग्राम और नकली शराब की बिक्री जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इस घोटाले में पूर्व मंत्री जेल में हैं।"

मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार आबकारी विभाग में पारदर्शिता लाएगी और राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियां विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाएंगी।

शुद्ध छवि वाले अध्यक्ष से उम्मीदें

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कॉरपोरेशन के नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी की सराहना करते हुए कहा, "इनका ड्रेस देखकर ही लगता है कि ये शराब से दूर रहते हैं। ऐसी ईमानदार छवि वाले व्यक्ति से कॉरपोरेशन की कार्यशैली में मजबूती आएगी।"

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी समारोह में शामिल होते हुए पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि अब एक ईमानदार नेतृत्व से लोगों को भरोसा है कि शराब बिक्री व्यवस्था में सुधार होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-excise-department-will-be-appointed-to-90-sub-inspectors/article-23514

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.