बिना अनुमति पहुंचे राहुल गांधी ने दलित-आदिवासी छात्रों से की बात, 12 मिनट में दिया सरकार को सीधा संदेश

Jagran Desk

On

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास पहुंचे, जहां उन्होंने जिला प्रशासन की अनुमति न मिलने के बावजूद मंच से छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने अपने छोटे, लेकिन तीखे भाषण में दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के अधिकारों के हनन का मुद्दा उठाया और कहा कि "यह अत्याचार अब और नहीं सहा जाएगा।"

राहुल गांधी ने महज 12 मिनट के भाषण में सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आपके खिलाफ हर दिन अत्याचार हो रहा है। पेपर लीक हो रहे हैं, आपकी आवाज दबाई जा रही है। सीनियर ब्यूरोक्रेसी, मेडिकल और एजुकेशन सेक्टर में आपके लोग शून्य हैं। जबकि सारा पैसा और सत्ता सिर्फ 8-10 प्रतिशत लोगों के हाथों में सिमट गई है।"

काफिला रोका गया, फिर भी पैदल पहुंचे छात्रावास

प्रशासन ने राहुल गांधी के काफिले को ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के पास 3 किलोमीटर पहले ही रोक दिया था। इसके बावजूद राहुल गांधी टाउन हॉल जाने के बजाय पैदल अंबेडकर छात्रावास पहुंचे और छात्रों को संबोधित किया। प्रशासन की अनुमति सिर्फ टाउन हॉल कार्यक्रम के लिए थी, लेकिन कांग्रेस नेता ने छात्रावास परिसर में ही मंच से बोलने का निर्णय लिया।

'जातीय जनगणना की मांग को नहीं टाला जा सकता'

राहुल गांधी ने जोर देते हुए कहा, "हमने संसद में प्रधानमंत्री से कहा कि आपको जातीय जनगणना करानी होगी। संविधान को सम्मान देना होगा। यह सरकार केवल उद्योगपतियों की है, गरीबों और वंचितों की नहीं।"

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बहुजन समाज का ध्यान भटकाने की रणनीति अपनाती है। “मनरेगा से लेकर मजदूरी तक, हर जगह वंचित समाज की हिस्सेदारी है, लेकिन निर्णय लेने वाली कुर्सियों पर वे नहीं हैं,” उन्होंने कहा।

राहुल के पहुंचने से पहले पुलिस और कार्यकर्ता आमने-सामने

राहुल गांधी के पहुंचने से पूर्व पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी हो गई थी। NSUI और कांग्रेस के नेताओं ने छात्रावास में ही कार्यक्रम आयोजित करने की ज़िद की, जबकि प्रशासन की ओर से अनुमति सिर्फ टाउन हॉल के लिए दी गई थी। इसके बावजूद राहुल छात्रावास पहुंचे और वहां 15 मिनट तक रुके।

DM ने दी सफाई, कार्यक्रम की अनुमति नहीं थी

दरभंगा जिलाधिकारी राजीव रौशन ने सफाई देते हुए कहा कि छात्रावास परिसर में किसी भी राजनीतिक आयोजन की अनुमति नहीं दी जाती। “स्थान बदलने का निर्णय प्रशासनिक था, इसमें किसी मंत्री की भूमिका नहीं है,” उन्होंने स्पष्ट किया।

'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम का उद्देश्य

कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया शिक्षा न्याय संवाद’ अभियान, बिहार की शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करने और वंचित तबकों की आवाज को राजनीतिक मंच तक पहुंचाने का प्रयास है। राहुल गांधी इस अभियान के तहत दरभंगा पहुंचे थे। कांग्रेस का दावा है कि इस संवाद से मिले फीडबैक को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र का हिस्सा बनाया जाएगा।

70 जगहों पर संवाद की योजना

कांग्रेस ने पूरे बिहार में 70 स्थानों पर संवाद की योजना बनाई है, जिसमें 35 शहरी इलाके और 35 SC/ST छात्रावास शामिल हैं। जहां प्रशासनिक अनुमति मिलेगी, वहां कैंपस के भीतर और अन्यथा गेट पर कार्यक्रम होंगे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

बिना अनुमति पहुंचे राहुल गांधी ने दलित-आदिवासी छात्रों से की बात, 12 मिनट में दिया सरकार को सीधा संदेश

Jagran Desk

राहुल गांधी ने महज 12 मिनट के भाषण में सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आपके खिलाफ हर दिन अत्याचार हो रहा है। पेपर लीक हो रहे हैं, आपकी आवाज दबाई जा रही है। सीनियर ब्यूरोक्रेसी, मेडिकल और एजुकेशन सेक्टर में आपके लोग शून्य हैं। जबकि सारा पैसा और सत्ता सिर्फ 8-10 प्रतिशत लोगों के हाथों में सिमट गई है।"

काफिला रोका गया, फिर भी पैदल पहुंचे छात्रावास

प्रशासन ने राहुल गांधी के काफिले को ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के पास 3 किलोमीटर पहले ही रोक दिया था। इसके बावजूद राहुल गांधी टाउन हॉल जाने के बजाय पैदल अंबेडकर छात्रावास पहुंचे और छात्रों को संबोधित किया। प्रशासन की अनुमति सिर्फ टाउन हॉल कार्यक्रम के लिए थी, लेकिन कांग्रेस नेता ने छात्रावास परिसर में ही मंच से बोलने का निर्णय लिया।

'जातीय जनगणना की मांग को नहीं टाला जा सकता'

राहुल गांधी ने जोर देते हुए कहा, "हमने संसद में प्रधानमंत्री से कहा कि आपको जातीय जनगणना करानी होगी। संविधान को सम्मान देना होगा। यह सरकार केवल उद्योगपतियों की है, गरीबों और वंचितों की नहीं।"

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बहुजन समाज का ध्यान भटकाने की रणनीति अपनाती है। “मनरेगा से लेकर मजदूरी तक, हर जगह वंचित समाज की हिस्सेदारी है, लेकिन निर्णय लेने वाली कुर्सियों पर वे नहीं हैं,” उन्होंने कहा।

राहुल के पहुंचने से पहले पुलिस और कार्यकर्ता आमने-सामने

राहुल गांधी के पहुंचने से पूर्व पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी हो गई थी। NSUI और कांग्रेस के नेताओं ने छात्रावास में ही कार्यक्रम आयोजित करने की ज़िद की, जबकि प्रशासन की ओर से अनुमति सिर्फ टाउन हॉल के लिए दी गई थी। इसके बावजूद राहुल छात्रावास पहुंचे और वहां 15 मिनट तक रुके।

DM ने दी सफाई, कार्यक्रम की अनुमति नहीं थी

दरभंगा जिलाधिकारी राजीव रौशन ने सफाई देते हुए कहा कि छात्रावास परिसर में किसी भी राजनीतिक आयोजन की अनुमति नहीं दी जाती। “स्थान बदलने का निर्णय प्रशासनिक था, इसमें किसी मंत्री की भूमिका नहीं है,” उन्होंने स्पष्ट किया।

'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम का उद्देश्य

कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया शिक्षा न्याय संवाद’ अभियान, बिहार की शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करने और वंचित तबकों की आवाज को राजनीतिक मंच तक पहुंचाने का प्रयास है। राहुल गांधी इस अभियान के तहत दरभंगा पहुंचे थे। कांग्रेस का दावा है कि इस संवाद से मिले फीडबैक को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र का हिस्सा बनाया जाएगा।

70 जगहों पर संवाद की योजना

कांग्रेस ने पूरे बिहार में 70 स्थानों पर संवाद की योजना बनाई है, जिसमें 35 शहरी इलाके और 35 SC/ST छात्रावास शामिल हैं। जहां प्रशासनिक अनुमति मिलेगी, वहां कैंपस के भीतर और अन्यथा गेट पर कार्यक्रम होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/rahul-gandhi-gave-a-direct-message-to-the-government-in/article-20974

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.