देशभर में बारिश-तबाही का डबल असर: कहीं बाढ़ ने मचाई तबाही तो कहीं सूखा बिगाड़ रहा हालात

Jagran Desk

देश इन दिनों मौसम की मार झेल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्य बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे हैं, वहीं पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में सूखे जैसी स्थिति है।

पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दूसरी ओर बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, असम और मेघालय में सामान्य से कम बारिश के चलते सूखे का संकट गहराता जा रहा है।

पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित
राज्य में इस बार 1988 की बाढ़ का रिकॉर्ड टूट चुका है। अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1655 गांव जलमग्न हैं। 3.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। फसल और मवेशी तक बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

दिल्ली और यूपी में भीषण हालात
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। कई इलाकों में जलभराव से लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज समेत कई शहरों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बनी।

हिमाचल-उत्तराखंड में भूस्खलन
हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और मूसलाधार बारिश से एक हफ्ते में 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं उत्तराखंड में 79 लोगों की जान गई और लगभग 95 लोग बादल फटने व भूस्खलन में लापता बताए जा रहे हैं।

हरियाणा-राजस्थान में परिवहन ठप
भारी बारिश से हरियाणा और राजस्थान में सड़कों पर पानी भर गया। नेशनल हाईवे और रेलमार्ग बाधित हुए। कई जगह छत गिरने और सड़क हादसों में लोगों की जान गई।

जम्मू-कश्मीर में भीषण तबाही
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड से 34 लोगों की मौत हो गई। अचानक आई बाढ़ ने गांव, मकान और वाहन बहा दिए।

कहां बारिश, कहां सूखा
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में सामान्य से 50% ज्यादा बारिश हुई है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी में भी औसत से 20-40% ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके विपरीत बिहार, झारखंड, असम, मेघालय और तमिलनाडु में सामान्य से कम बारिश के कारण सूखे जैसे हालात बन गए हैं।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Sep 2025 By दैनिक जागरण

देशभर में बारिश-तबाही का डबल असर: कहीं बाढ़ ने मचाई तबाही तो कहीं सूखा बिगाड़ रहा हालात

Jagran Desk

पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दूसरी ओर बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, असम और मेघालय में सामान्य से कम बारिश के चलते सूखे का संकट गहराता जा रहा है।

पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित
राज्य में इस बार 1988 की बाढ़ का रिकॉर्ड टूट चुका है। अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1655 गांव जलमग्न हैं। 3.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। फसल और मवेशी तक बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

दिल्ली और यूपी में भीषण हालात
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। कई इलाकों में जलभराव से लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज समेत कई शहरों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बनी।

हिमाचल-उत्तराखंड में भूस्खलन
हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और मूसलाधार बारिश से एक हफ्ते में 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं उत्तराखंड में 79 लोगों की जान गई और लगभग 95 लोग बादल फटने व भूस्खलन में लापता बताए जा रहे हैं।

हरियाणा-राजस्थान में परिवहन ठप
भारी बारिश से हरियाणा और राजस्थान में सड़कों पर पानी भर गया। नेशनल हाईवे और रेलमार्ग बाधित हुए। कई जगह छत गिरने और सड़क हादसों में लोगों की जान गई।

जम्मू-कश्मीर में भीषण तबाही
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड से 34 लोगों की मौत हो गई। अचानक आई बाढ़ ने गांव, मकान और वाहन बहा दिए।

कहां बारिश, कहां सूखा
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में सामान्य से 50% ज्यादा बारिश हुई है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी में भी औसत से 20-40% ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके विपरीत बिहार, झारखंड, असम, मेघालय और तमिलनाडु में सामान्य से कम बारिश के कारण सूखे जैसे हालात बन गए हैं।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-double-impact-of-rain-and-rain-across-the-country-caused-floods/article-32416

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.