UPSC CSE 2024 फाइनल रिजल्ट जारी : प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर, 1009 उम्मीदवारों का चयन

Jagran Desk

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पूरे देश में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान पाया है। टॉप 5 में तीन लड़कियां शामिल हैं, जो इस बार के परिणामों में महिला उम्मीदवारों की दमदार उपस्थिति को दर्शाता है।

 वेबसाइट पर उपलब्ध है रिजल्ट

उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर या नाम के माध्यम से चेक कर सकते हैं। फाइनल मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है।

टॉप 10 कैंडिडेट्स की सूची इस प्रकार है:

  1. शक्ति दुबे

  2. हर्षिता गोयल

  3. डोंगरे अर्चित पराग

  4. शाह मार्गी चिराग

  5. आकाश गर्ग

  6. कोम्मल पुनिया

  7. आयुषी बंसल

  8. राज कृष्ण झा

  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल

  10. मयंक त्रिपाठी

1009 उम्मीदवारों का हुआ चयन

UPSC द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 1009 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए किया गया है। इनमें:

  • सामान्य वर्ग से: 335

  • ईडब्ल्यूएस से: 109

  • ओबीसी से: 318

  • एससी से: 160

  • एसटी से: 87 उम्मीदवार शामिल हैं।

इसके अलावा, 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल अनंतिम रूप से रोकी गई है, जो दस्तावेज़ सत्यापन के बाद स्पष्ट होगी।

5.8 लाख से ज्यादा ने दी थी परीक्षा

2024 की UPSC परीक्षा के लिए 9.92 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 5.83 लाख परीक्षार्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14,627 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाया गया था, जो सितंबर 2024 में आयोजित हुई। इसके बाद 2845 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित हुए और अंत में 1009 उम्मीदवारों को अंतिम सूची में स्थान मिला।

टॉपर्स की विविध शैक्षणिक पृष्ठभूमि

यूपीएससी के अनुसार, टॉपर्स ने IIT, NIT, VIT, JNU, दिल्ली विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है। इनमें इंजीनियरिंग, मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, मेडिकल साइंस और आर्किटेक्चर जैसे विषय शामिल हैं।

रिज़र्व लिस्ट भी जारी

यूपीएससी ने संविधान के नियम 20 (4) और (5) के तहत एक समेकित आरक्षित सूची भी जारी की है, जिसमें 230 उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवार हैं, जिनका चयन आवश्यकतानुसार किया जा सकता है। यूपीएससी ने जानकारी दी है कि परिणाम जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को प्रशासनिक सेवाओं (IAS), पुलिस सेवा (IPS), विदेश सेवा (IFS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजियेया फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-22 at 12.54.43 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Apr 2025 By दैनिक जागरण

UPSC CSE 2024 फाइनल रिजल्ट जारी : प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर, 1009 उम्मीदवारों का चयन

Jagran Desk

 वेबसाइट पर उपलब्ध है रिजल्ट

उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर या नाम के माध्यम से चेक कर सकते हैं। फाइनल मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है।

टॉप 10 कैंडिडेट्स की सूची इस प्रकार है:

  1. शक्ति दुबे

  2. हर्षिता गोयल

  3. डोंगरे अर्चित पराग

  4. शाह मार्गी चिराग

  5. आकाश गर्ग

  6. कोम्मल पुनिया

  7. आयुषी बंसल

  8. राज कृष्ण झा

  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल

  10. मयंक त्रिपाठी

1009 उम्मीदवारों का हुआ चयन

UPSC द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 1009 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए किया गया है। इनमें:

  • सामान्य वर्ग से: 335

  • ईडब्ल्यूएस से: 109

  • ओबीसी से: 318

  • एससी से: 160

  • एसटी से: 87 उम्मीदवार शामिल हैं।

इसके अलावा, 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल अनंतिम रूप से रोकी गई है, जो दस्तावेज़ सत्यापन के बाद स्पष्ट होगी।

5.8 लाख से ज्यादा ने दी थी परीक्षा

2024 की UPSC परीक्षा के लिए 9.92 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 5.83 लाख परीक्षार्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14,627 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाया गया था, जो सितंबर 2024 में आयोजित हुई। इसके बाद 2845 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित हुए और अंत में 1009 उम्मीदवारों को अंतिम सूची में स्थान मिला।

टॉपर्स की विविध शैक्षणिक पृष्ठभूमि

यूपीएससी के अनुसार, टॉपर्स ने IIT, NIT, VIT, JNU, दिल्ली विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है। इनमें इंजीनियरिंग, मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, मेडिकल साइंस और आर्किटेक्चर जैसे विषय शामिल हैं।

रिज़र्व लिस्ट भी जारी

यूपीएससी ने संविधान के नियम 20 (4) और (5) के तहत एक समेकित आरक्षित सूची भी जारी की है, जिसमें 230 उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवार हैं, जिनका चयन आवश्यकतानुसार किया जा सकता है। यूपीएससी ने जानकारी दी है कि परिणाम जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को प्रशासनिक सेवाओं (IAS), पुलिस सेवा (IPS), विदेश सेवा (IFS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजियेया फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

WhatsApp Image 2025-04-22 at 12.54.43 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/upsc-cse-2024-final-prayagrajs-shakti-dubey-became-topper-1009/article-18313

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.