छत्तीसगढ़ में आज अंधड़ और बारिश का येलो अलर्ट, दो दिन बाद बढ़ेगा तापमान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत का दौर फिलहाल जारी है, लेकिन मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।

सोमवार को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, मध्य उत्तर प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका 0.9 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके अलावा राज्य में एक चक्रवाती परिसंचरण भी प्रभावी है, जिससे वातावरण में नमी बनी हुई है। इसका असर यह है कि कई जिलों में तेज हवाएं, वज्रपात और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।

इन 23 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी 3 घंटों के लिए जिन जिलों में चेतावनी जारी की है, वे हैं:

  • कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर।

यहां 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, आकाशीय बिजली और वर्षा की चेतावनी दी गई है।

रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर में आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

तापमान में जल्द बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर फिर से महसूस होने लगेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में आज अंधड़ और बारिश का येलो अलर्ट, दो दिन बाद बढ़ेगा तापमान

Raipur, CG

सोमवार को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, मध्य उत्तर प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका 0.9 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके अलावा राज्य में एक चक्रवाती परिसंचरण भी प्रभावी है, जिससे वातावरण में नमी बनी हुई है। इसका असर यह है कि कई जिलों में तेज हवाएं, वज्रपात और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।

इन 23 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी 3 घंटों के लिए जिन जिलों में चेतावनी जारी की है, वे हैं:

  • कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर।

यहां 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, आकाशीय बिजली और वर्षा की चेतावनी दी गई है।

रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर में आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

तापमान में जल्द बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर फिर से महसूस होने लगेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/today-there-is-a-possibility-of-increasing-temperature-after-2/article-19669

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.