इंस्टाग्राम से सीखा नकली नोट बनाना! पांढुरना में एक आरोपी गिरफ्तार, ₹21,500 के जाली नोट बरामद

Chindwada, MP

सोशल मीडिया अब केवल मनोरंजन का जरिया नहीं रहा—यह अपराध की पाठशाला भी बनता जा रहा है।

सौंसर थाना पुलिस ने ग्राम रमाकोना में एक युवक को बाजार में नकली नोट चलाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कबूला है कि उसने यह जालसाजी इंस्टाग्राम से सीखी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से ₹21,500 के जाली नोट, कलर प्रिंटर, नकली नोट छापने का सामान, ₹2,000 असली नकद और एक स्कूटी बरामद की है।

कैसे हुआ खुलासा?

19 अप्रैल 2025 की शाम को फरियादी आकाश भक्त, निवासी सीतापर पांगरी, अपनी रमाकोना रोड स्थित मौली ऑनलाइन सेंटर में कार्यरत था। उसी दौरान एक युवक आया और ₹20,000 नकद देकर उसे एक बारकोड स्कैन कर राशि जमा करने को कहा। ग्राहक चला गया, लेकिन जब आकाश ने नोटों की जांच की, तो ₹500 के 20 नोट नकली निकले—इन पर गांधी जी की फोटो गायब थी। शक होने पर आरोपी ने झट से पूरी रकम Google Pay के माध्यम से वापस भेज दी और नकली-सही नोट समेटकर भाग गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शिकायत दर्ज होने पर सौंसर थाना प्रभारी के निर्देश पर एक पुलिस टीम गठित की गई, जिसने CM राइज स्कूल, सौंसर के पास एक अपचारी बालक, और सिविल लाइन सौंसर के किराए के मकान से दूसरे आरोपी को हिरासत में लिया।

मुख्य आरोपी की पहचान अमूल विजय दिवटे (उम्र 22 वर्ष), निवासी बाजार चौक, ग्राम खैरियत, थाना लोधीखेड़ा, के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने:

  • ₹21,500 के नकली नोट

  • ₹2,000 की असली नकदी

  • दो मोबाइल फोन

  • कलर प्रिंटर

  • नोट प्रिंटिंग का कागज़

  • स्केल और चाकू

  • स्कूटी

जब्त किए हैं।

इंस्टाग्राम बना अपराध की पाठशाला

पूछताछ में आरोपी अमूल ने बताया कि नकली नोट बनाने की तकनीक उसने इंस्टाग्राम से सीखी। उसने प्लेटफॉर्म पर नकली नोट छापने से जुड़े वीडियो देखे और घर पर ही यह अवैध धंधा शुरू कर दिया।

नकली नोटों को लेकर अलर्ट

सौंसर क्षेत्र पहले भी नकली नोटों को लेकर सुर्खियों में रहा है। पुलिस अब इस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। साथ ही सोशल मीडिया पर इस प्रकार के अवैध कंटेंट पर निगरानी भी तेज की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

इंस्टाग्राम से सीखा नकली नोट बनाना! पांढुरना में एक आरोपी गिरफ्तार, ₹21,500 के जाली नोट बरामद

Chindwada, MP

सौंसर थाना पुलिस ने ग्राम रमाकोना में एक युवक को बाजार में नकली नोट चलाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कबूला है कि उसने यह जालसाजी इंस्टाग्राम से सीखी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से ₹21,500 के जाली नोट, कलर प्रिंटर, नकली नोट छापने का सामान, ₹2,000 असली नकद और एक स्कूटी बरामद की है।

कैसे हुआ खुलासा?

19 अप्रैल 2025 की शाम को फरियादी आकाश भक्त, निवासी सीतापर पांगरी, अपनी रमाकोना रोड स्थित मौली ऑनलाइन सेंटर में कार्यरत था। उसी दौरान एक युवक आया और ₹20,000 नकद देकर उसे एक बारकोड स्कैन कर राशि जमा करने को कहा। ग्राहक चला गया, लेकिन जब आकाश ने नोटों की जांच की, तो ₹500 के 20 नोट नकली निकले—इन पर गांधी जी की फोटो गायब थी। शक होने पर आरोपी ने झट से पूरी रकम Google Pay के माध्यम से वापस भेज दी और नकली-सही नोट समेटकर भाग गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शिकायत दर्ज होने पर सौंसर थाना प्रभारी के निर्देश पर एक पुलिस टीम गठित की गई, जिसने CM राइज स्कूल, सौंसर के पास एक अपचारी बालक, और सिविल लाइन सौंसर के किराए के मकान से दूसरे आरोपी को हिरासत में लिया।

मुख्य आरोपी की पहचान अमूल विजय दिवटे (उम्र 22 वर्ष), निवासी बाजार चौक, ग्राम खैरियत, थाना लोधीखेड़ा, के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने:

  • ₹21,500 के नकली नोट

  • ₹2,000 की असली नकदी

  • दो मोबाइल फोन

  • कलर प्रिंटर

  • नोट प्रिंटिंग का कागज़

  • स्केल और चाकू

  • स्कूटी

जब्त किए हैं।

इंस्टाग्राम बना अपराध की पाठशाला

पूछताछ में आरोपी अमूल ने बताया कि नकली नोट बनाने की तकनीक उसने इंस्टाग्राम से सीखी। उसने प्लेटफॉर्म पर नकली नोट छापने से जुड़े वीडियो देखे और घर पर ही यह अवैध धंधा शुरू कर दिया।

नकली नोटों को लेकर अलर्ट

सौंसर क्षेत्र पहले भी नकली नोटों को लेकर सुर्खियों में रहा है। पुलिस अब इस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। साथ ही सोशल मीडिया पर इस प्रकार के अवैध कंटेंट पर निगरानी भी तेज की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/one-accused-arrested-for-making-fake-notes-learned-from-instagram/article-19689

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.