छत्तीसगढ़ में CM साय का आकस्मिक दौरा शुरू, सुशासन तिहार के तीसरे चरण का आगाज़ | जानें आज की बड़ी खबरें

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में सुशासन की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से आकस्मिक जिलास्तरीय दौरे पर निकल रहे हैं।

सुशासन तिहार” के तीसरे चरण की शुरुआत आज से हो चुकी है, जो 31 मई तक चलेगा। वहीं राजधानी रायपुर में आज नगर सुराज संगम की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। दूसरी ओर राज्य के कई हिस्सों में बारिश और अंधड़ की चेतावनी भी जारी की गई है।

कहीं भी उतर सकता है CM का हेलिकॉप्टर

मुख्यमंत्री साय का यह दौरा पूरी तरह अचानक और गैर-घोषित होगा। वे किसी भी जिले में हेलिकॉप्टर से सीधे उतरकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करवाने के निर्देश देंगे। इस दौरान वे सरकारी योजनाओं की ज़मीनी स्थिति का फीडबैक भी लेंगे।

“सुशासन तिहार” के तीसरे चरण का आगाज़

छत्तीसगढ़ सरकार की इस अनूठी पहल का तीसरा चरण 5 मई से 31 मई तक चलेगा। इस अभियान में प्रत्येक जिले की 8 से 15 ग्राम पंचायतों में मध्य समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में राज्यभर से 40 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें सबसे ज़्यादा रायपुर से दर्ज हुए।

🏛️ नगर सुराज संगम: नगरीय निकायों के लिए कार्यशाला

राजधानी रायपुर में दो दिवसीय "नगर सुराज संगम" कार्यशाला का आयोजन शुरू हुआ। इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव ने मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों से संवाद कर आगामी 5 वर्षों की योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन 6 मई को CM विष्णु देव साय की मौजूदगी में होगा।

राज्य भर में मंत्रियों के दौरे

  • टंकराम वर्मा (सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रभारी मंत्री) ने भटगांव में लिंक कोर्ट का शुभारंभ किया और ग्राम गुड़ेली में सुशासन तिहार में भाग लिया। दोपहर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की गई।

  • लखनलाल देवांगन (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री) आज कोरबा पहुंचे, जहां उन्होंने 42.30 लाख रु. के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

कल छत्तीसगढ़ आएंगे युकां अध्यक्ष उदयभानु चिब

6 मई को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे गिरौधपुरी मंदिर दर्शन के बाद बिलाईगढ़ में जातिगत जनगणना समर्थन कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही महासमुंद में युवा आक्रोश मशाल रैली में भाग लेंगे और शाम को दिल्ली रवाना होंगे।

मौसम फिर बिगड़ने के संकेत, 23 जिलों में येलो अलर्ट

राज्य में आज गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कांकेर, बालोद समेत 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के बाद तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में CM साय का आकस्मिक दौरा शुरू, सुशासन तिहार के तीसरे चरण का आगाज़ | जानें आज की बड़ी खबरें

Raipur, CG

सुशासन तिहार” के तीसरे चरण की शुरुआत आज से हो चुकी है, जो 31 मई तक चलेगा। वहीं राजधानी रायपुर में आज नगर सुराज संगम की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। दूसरी ओर राज्य के कई हिस्सों में बारिश और अंधड़ की चेतावनी भी जारी की गई है।

कहीं भी उतर सकता है CM का हेलिकॉप्टर

मुख्यमंत्री साय का यह दौरा पूरी तरह अचानक और गैर-घोषित होगा। वे किसी भी जिले में हेलिकॉप्टर से सीधे उतरकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करवाने के निर्देश देंगे। इस दौरान वे सरकारी योजनाओं की ज़मीनी स्थिति का फीडबैक भी लेंगे।

“सुशासन तिहार” के तीसरे चरण का आगाज़

छत्तीसगढ़ सरकार की इस अनूठी पहल का तीसरा चरण 5 मई से 31 मई तक चलेगा। इस अभियान में प्रत्येक जिले की 8 से 15 ग्राम पंचायतों में मध्य समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में राज्यभर से 40 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें सबसे ज़्यादा रायपुर से दर्ज हुए।

🏛️ नगर सुराज संगम: नगरीय निकायों के लिए कार्यशाला

राजधानी रायपुर में दो दिवसीय "नगर सुराज संगम" कार्यशाला का आयोजन शुरू हुआ। इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव ने मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों से संवाद कर आगामी 5 वर्षों की योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन 6 मई को CM विष्णु देव साय की मौजूदगी में होगा।

राज्य भर में मंत्रियों के दौरे

  • टंकराम वर्मा (सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रभारी मंत्री) ने भटगांव में लिंक कोर्ट का शुभारंभ किया और ग्राम गुड़ेली में सुशासन तिहार में भाग लिया। दोपहर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की गई।

  • लखनलाल देवांगन (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री) आज कोरबा पहुंचे, जहां उन्होंने 42.30 लाख रु. के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

कल छत्तीसगढ़ आएंगे युकां अध्यक्ष उदयभानु चिब

6 मई को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे गिरौधपुरी मंदिर दर्शन के बाद बिलाईगढ़ में जातिगत जनगणना समर्थन कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही महासमुंद में युवा आक्रोश मशाल रैली में भाग लेंगे और शाम को दिल्ली रवाना होंगे।

मौसम फिर बिगड़ने के संकेत, 23 जिलों में येलो अलर्ट

राज्य में आज गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कांकेर, बालोद समेत 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के बाद तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/casting-tour-of-cm-sai-in-chhattisgarh-starts-the-third/article-19671

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.