राजा स्वरूप में भगवान महाकालेश्वर का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किए दिव्य दर्शन

Ujjain, MP

विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में सोमवार तड़के अलौकिक आध्यात्मिक छटा देखने को मिली, जब भगवान महाकाल को राजसी स्वरूप में श्रृंगारित किया गया।

वैशाख शुक्ल अष्टमी के पावन अवसर पर सुबह 4 बजे मंदिर के पट खोले गए और परंपरागत विधि-विधान से पूजन-अभिषेक की शुरुआत हुई।

सुबह की पहली पूजा में भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया, जिसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत से अभिषेक कर विशेष पूजा संपन्न हुई। इसके पश्चात भगवान को भांग, चंदन, पुष्प और सुगंधित द्रव्यों से श्रृंगारित किया गया।

इस खास अवसर पर भगवान महाकाल को रजत निर्मित शेषनाग का मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और रंग-बिरंगे फूलों की मालाएं पहनाई गईं। मस्तक पर त्रिशूल और चंद्र का चिह्न अर्पित किया गया। पूजन के बाद भगवान को भस्म अर्पित की गई, जो महाकाल मंदिर की प्रमुख परंपराओं में से एक है। इसके पश्चात भगवान को फल व मिष्ठान्न का भोग अर्पित किया गया।

सुबह की भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थित नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं फुसफुसाई और बाबा महाकाल से उनके पूर्ण होने की प्रार्थना की। इस दौरान “जय श्री महाकाल” के जयघोष से समूचा मंदिर परिसर गूंज उठा।

श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से भरे इस दिव्य आयोजन ने भक्तों को आध्यात्मिक शांति और गहन आस्था से भर दिया। बाबा महाकाल के इस राजसी रूप के दर्शन कर भक्तों ने इसे जीवन का सौभाग्य बताया।

raja

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

राजा स्वरूप में भगवान महाकालेश्वर का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किए दिव्य दर्शन

Ujjain, MP

वैशाख शुक्ल अष्टमी के पावन अवसर पर सुबह 4 बजे मंदिर के पट खोले गए और परंपरागत विधि-विधान से पूजन-अभिषेक की शुरुआत हुई।

सुबह की पहली पूजा में भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया, जिसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से तैयार पंचामृत से अभिषेक कर विशेष पूजा संपन्न हुई। इसके पश्चात भगवान को भांग, चंदन, पुष्प और सुगंधित द्रव्यों से श्रृंगारित किया गया।

इस खास अवसर पर भगवान महाकाल को रजत निर्मित शेषनाग का मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और रंग-बिरंगे फूलों की मालाएं पहनाई गईं। मस्तक पर त्रिशूल और चंद्र का चिह्न अर्पित किया गया। पूजन के बाद भगवान को भस्म अर्पित की गई, जो महाकाल मंदिर की प्रमुख परंपराओं में से एक है। इसके पश्चात भगवान को फल व मिष्ठान्न का भोग अर्पित किया गया।

सुबह की भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थित नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं फुसफुसाई और बाबा महाकाल से उनके पूर्ण होने की प्रार्थना की। इस दौरान “जय श्री महाकाल” के जयघोष से समूचा मंदिर परिसर गूंज उठा।

श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से भरे इस दिव्य आयोजन ने भक्तों को आध्यात्मिक शांति और गहन आस्था से भर दिया। बाबा महाकाल के इस राजसी रूप के दर्शन कर भक्तों ने इसे जीवन का सौभाग्य बताया।

raja

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/devotees-visited-the-grand-makeup-of-lord-mahakaleshwar-in-king/article-19665

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.