ट्रंप का बड़ा ऐलान, गैर-अमेरिकी फिल्मों पर लगेगा 100% टैरिफ

JAGRAN DESK

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और आगामी चुनावों के प्रबल दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका दिया है।

उन्होंने घोषणा की है कि अमेरिका के बाहर बनी सभी फिल्मों पर अब 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने यह ऐलान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ के माध्यम से करते हुए कहा कि अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री खतरे में है, और यह एक सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है।

फिल्मों को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा,

“अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री तेजी से खत्म हो रही है। दूसरे देश हमारे फिल्म निर्माताओं और स्टूडियो को अमेरिका से बाहर धकेलने के लिए हर संभव प्रोत्साहन दे रहे हैं। यह एक संगठित प्रयास है, और यह केवल व्यापार नहीं बल्कि हमारे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और विचारधारा से जुड़ा मामला है।”

100% टैरिफ का ऐलान, ट्रंप का ‘अमेरिका फर्स्ट’ एजेंडा फिर उभरा

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे वाणिज्य विभाग और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय को यह निर्देश दे रहे हैं कि वे विदेशी भूमि में बनी हर फिल्म पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें। उनका कहना है कि अब वक्त आ गया है कि अमेरिका दोबारा ‘Made in USA’ फिल्मों का गढ़ बने

ग्लोबल सिनेमा को बड़ा झटका

इस घोषणा से भारत, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जापान और ब्रिटेन जैसे देशों की फिल्म इंडस्ट्री पर सीधा असर पड़ सकता है, जो अमेरिका में विदेशी फिल्मों के बड़े बाजारों में शामिल हैं। भारत और चीन पर ट्रंप पहले ही 2 अप्रैल को टैरिफ की मार लगा चुके हैं, जिससे वैश्विक शेयर बाजारों में हलचल देखी गई थी।

हॉलीवुड बनाम ग्लोबल सिनेमा की नई जंग?

ट्रंप के इस कदम को अमेरिका में घरेलू प्रोडक्शन को पुनर्जीवित करने की कोशिश माना जा रहा है, लेकिन आलोचकों का मानना है कि इससे वैश्विक सिनेमा और अमेरिका के सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कई विश्लेषकों ने यह भी चेताया है कि इस नीति से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स, जैसे नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और डिज़्नी+, पर भी असर पड़ सकता है, जहां विदेशी कंटेंट की बड़ी खपत होती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

ट्रंप का बड़ा ऐलान, गैर-अमेरिकी फिल्मों पर लगेगा 100% टैरिफ

JAGRAN DESK

उन्होंने घोषणा की है कि अमेरिका के बाहर बनी सभी फिल्मों पर अब 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने यह ऐलान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ के माध्यम से करते हुए कहा कि अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री खतरे में है, और यह एक सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है।

फिल्मों को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा,

“अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री तेजी से खत्म हो रही है। दूसरे देश हमारे फिल्म निर्माताओं और स्टूडियो को अमेरिका से बाहर धकेलने के लिए हर संभव प्रोत्साहन दे रहे हैं। यह एक संगठित प्रयास है, और यह केवल व्यापार नहीं बल्कि हमारे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और विचारधारा से जुड़ा मामला है।”

100% टैरिफ का ऐलान, ट्रंप का ‘अमेरिका फर्स्ट’ एजेंडा फिर उभरा

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे वाणिज्य विभाग और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय को यह निर्देश दे रहे हैं कि वे विदेशी भूमि में बनी हर फिल्म पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें। उनका कहना है कि अब वक्त आ गया है कि अमेरिका दोबारा ‘Made in USA’ फिल्मों का गढ़ बने

ग्लोबल सिनेमा को बड़ा झटका

इस घोषणा से भारत, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जापान और ब्रिटेन जैसे देशों की फिल्म इंडस्ट्री पर सीधा असर पड़ सकता है, जो अमेरिका में विदेशी फिल्मों के बड़े बाजारों में शामिल हैं। भारत और चीन पर ट्रंप पहले ही 2 अप्रैल को टैरिफ की मार लगा चुके हैं, जिससे वैश्विक शेयर बाजारों में हलचल देखी गई थी।

हॉलीवुड बनाम ग्लोबल सिनेमा की नई जंग?

ट्रंप के इस कदम को अमेरिका में घरेलू प्रोडक्शन को पुनर्जीवित करने की कोशिश माना जा रहा है, लेकिन आलोचकों का मानना है कि इससे वैश्विक सिनेमा और अमेरिका के सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कई विश्लेषकों ने यह भी चेताया है कि इस नीति से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स, जैसे नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और डिज़्नी+, पर भी असर पड़ सकता है, जहां विदेशी कंटेंट की बड़ी खपत होती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/trumps-big-announcement-will-be-given-100-tariffs-on-non-american/article-19691

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.