उपराष्ट्रपति चुनाव: INDIA गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने दाखिल किया नामांकन, विपक्षी नेताओं की ताक़तवर मौजूदगी

Jagran Desk

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए INDIA गठबंधन ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आज नामांकन दाखिल किया।

indiaइस मौके पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहे।

इससे पहले एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन की प्रक्रिया का आज आख़िरी दिन है।

रेड्डी के नामांकन पर विपक्षी एकजुट

रेड्डी के नामांकन पत्र पर करीब 80 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा, सपा सांसद रामगोपाल यादव समेत कई दिग्गज शामिल हैं।

नामांकन से पहले रेड्डी ने कहा—
"संख्याएं भले ही विपक्ष के पक्ष में न हों, लेकिन मैं उम्मीद रखता हूं कि सभी दल निष्पक्ष समर्थन देंगे। यह विचारधारा की लड़ाई है।"

9 सितंबर को वोटिंग और रिज़ल्ट

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 9 सितंबर को होगी और उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी। उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नाम वापस ले सकते हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा होने की संभावना नहीं दिख रही है।

मुकाबला साउथ के दो उम्मीदवारों के बीच

इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला दिलचस्प है क्योंकि मैदान में दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से आते हैं। एक ओर INDIA गठबंधन के बी. सुदर्शन रेड्डी, तो दूसरी ओर एनडीए के सीपी राधाकृष्णन

चुनाव की प्रक्रिया

इस चुनाव में केवल संसद के दोनों सदनों के सदस्य (लोकसभा व राज्यसभा) वोट डालेंगे। मतदान बैलेट पेपर से होगा और इसमें व्हिप जारी नहीं किया जा सकता। यानी सांसद अपनी मर्जी से वोट कर सकते हैं।

बीजेपी के पास बढ़त, विपक्ष दे रहा संदेश

संसद में बीजेपी और उसके सहयोगियों का स्पष्ट बहुमत है, लिहाजा एनडीए की जीत लगभग तय मानी जा रही है। बावजूद इसके विपक्ष ने अपना उम्मीदवार उतारकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह हर हाल में राजनीतिक लड़ाई जारी रखेगा

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Aug 2025 By दैनिक जागरण

उपराष्ट्रपति चुनाव: INDIA गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने दाखिल किया नामांकन, विपक्षी नेताओं की ताक़तवर मौजूदगी

Jagran Desk

indiaइस मौके पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहे।

इससे पहले एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन की प्रक्रिया का आज आख़िरी दिन है।

रेड्डी के नामांकन पर विपक्षी एकजुट

रेड्डी के नामांकन पत्र पर करीब 80 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा, सपा सांसद रामगोपाल यादव समेत कई दिग्गज शामिल हैं।

नामांकन से पहले रेड्डी ने कहा—
"संख्याएं भले ही विपक्ष के पक्ष में न हों, लेकिन मैं उम्मीद रखता हूं कि सभी दल निष्पक्ष समर्थन देंगे। यह विचारधारा की लड़ाई है।"

9 सितंबर को वोटिंग और रिज़ल्ट

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 9 सितंबर को होगी और उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी। उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नाम वापस ले सकते हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा होने की संभावना नहीं दिख रही है।

मुकाबला साउथ के दो उम्मीदवारों के बीच

इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला दिलचस्प है क्योंकि मैदान में दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से आते हैं। एक ओर INDIA गठबंधन के बी. सुदर्शन रेड्डी, तो दूसरी ओर एनडीए के सीपी राधाकृष्णन

चुनाव की प्रक्रिया

इस चुनाव में केवल संसद के दोनों सदनों के सदस्य (लोकसभा व राज्यसभा) वोट डालेंगे। मतदान बैलेट पेपर से होगा और इसमें व्हिप जारी नहीं किया जा सकता। यानी सांसद अपनी मर्जी से वोट कर सकते हैं।

बीजेपी के पास बढ़त, विपक्ष दे रहा संदेश

संसद में बीजेपी और उसके सहयोगियों का स्पष्ट बहुमत है, लिहाजा एनडीए की जीत लगभग तय मानी जा रही है। बावजूद इसके विपक्ष ने अपना उम्मीदवार उतारकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह हर हाल में राजनीतिक लड़ाई जारी रखेगा

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/vice-presidential-election-india-coalition-candidate-b-sudarshan-reddy-filed/article-31092

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.