मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बंद, कर्फ्यू और इंटरनेट बंदी लागू

Jagran Desk

मणिपुर एक बार फिर तनाव की आग में झुलस रहा है। मैतेई संगठन अरंबाई टेंगोल के प्रमुख नेता कानन सिंह और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद राज्य में हिंसक प्रदर्शन तेज हो गए हैं। गिरफ्तारी के विरोध में संगठन ने 10 दिन के बंद का आह्वान किया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। हालात काबू में लाने के लिए सरकार ने पांच जिलों में कर्फ्यू और इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है।

स्कूल, बाजार और दफ्तर ठप, प्रदर्शन तेज

राज्यभर में बंद के चलते बाजार, शिक्षण संस्थान और सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा है। अरंबाई टेंगोल ने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर न जाने की चेतावनी दी है। सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया, वहीं कई जगहों पर सुरक्षाबलों से झड़प और आत्मदाह की कोशिशों की खबरें भी सामने आई हैं।

पांच जिलों में कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं बंद

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और ककचिंग जिलों में कर्फ्यू लागू कर दिया है। साथ ही मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर 5 दिन की रोक लगा दी गई है ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके।

अरंबाई टेंगोल: संस्कृति या उग्रता का प्रतीक?

अरंबाई टेंगोल खुद को मैतेई संस्कृति और पहचान का संरक्षक संगठन बताता है, लेकिन मई 2023 की जातीय हिंसा के बाद से इस पर हिंसा और उग्रवाद फैलाने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। सीबीआई द्वारा दर्ज मामलों के तहत संगठन के कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया, जिससे मौजूदा संकट गहरा गया है।

राजनीतिक हलचल: शाह से मिलेंगे बीरेन सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, जो वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, राज्य की स्थिति से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। फरवरी में हिंसा पर नियंत्रण नहीं पाने के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया था और तब से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है।

विधायकों की सक्रियता और चेतावनी

राज्य के 25 विधायकों और एक सांसद ने राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात कर हिंसा पर चिंता जताई है। वहीं महिला संगठनों ने चेतावनी दी है कि 10 जून तक विधायकों को राज्य लौटना चाहिए और सरकार गठन की प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बंद, कर्फ्यू और इंटरनेट बंदी लागू

Jagran Desk

स्कूल, बाजार और दफ्तर ठप, प्रदर्शन तेज

राज्यभर में बंद के चलते बाजार, शिक्षण संस्थान और सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा है। अरंबाई टेंगोल ने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर न जाने की चेतावनी दी है। सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया, वहीं कई जगहों पर सुरक्षाबलों से झड़प और आत्मदाह की कोशिशों की खबरें भी सामने आई हैं।

पांच जिलों में कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं बंद

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और ककचिंग जिलों में कर्फ्यू लागू कर दिया है। साथ ही मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर 5 दिन की रोक लगा दी गई है ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके।

अरंबाई टेंगोल: संस्कृति या उग्रता का प्रतीक?

अरंबाई टेंगोल खुद को मैतेई संस्कृति और पहचान का संरक्षक संगठन बताता है, लेकिन मई 2023 की जातीय हिंसा के बाद से इस पर हिंसा और उग्रवाद फैलाने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। सीबीआई द्वारा दर्ज मामलों के तहत संगठन के कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया, जिससे मौजूदा संकट गहरा गया है।

राजनीतिक हलचल: शाह से मिलेंगे बीरेन सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, जो वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, राज्य की स्थिति से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। फरवरी में हिंसा पर नियंत्रण नहीं पाने के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया था और तब से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है।

विधायकों की सक्रियता और चेतावनी

राज्य के 25 विधायकों और एक सांसद ने राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात कर हिंसा पर चिंता जताई है। वहीं महिला संगठनों ने चेतावनी दी है कि 10 जून तक विधायकों को राज्य लौटना चाहिए और सरकार गठन की प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/violence-again-erupted-in-manipur-in-protest-against-the-arrest/article-23750

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.