वेब सीरीज ‘तस्करी’ की शूटिंग के दौरान एक्टर राघव तिवारी के साथ रोड रेज, सिर में लगे टांके; अभिनेता ने साझा किया अनुभव

बॉलीवुड न्यूज

On

मुंबई में शूटिंग के बीच हुई घटना, राघव बोले— इंडस्ट्री के साथी बने परिवार, पूरी टीम ने दिया मजबूत सहारा

जयपुर। वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता राघव तिवारी के साथ शूटिंग के दौरान एक गंभीर रोड रेज की घटना सामने आई है। इस घटना में अभिनेता के सिर में चोट आई और टांके लगाने पड़े। राघव ने हाल ही में इस पूरे घटनाक्रम और उसके बाद मिले सहयोग को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मुंबई जैसे शहर में, जब परिवार साथ नहीं होता, तब इंडस्ट्री के लोग ही परिवार बन जाते हैं।

राघव तिवारी के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब वे ‘तस्करी’ वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त थे। हादसे के बाद खबर सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आई, जिसके बाद उन्हें लगातार फोन और संदेश मिलने लगे। राघव ने बताया कि शूटिंग से जुड़ी पूरी टीम—डायरेक्टर से लेकर को-एक्टर्स और क्रू मेंबर्स—ने उनका हर स्तर पर साथ दिया।

उन्होंने कहा कि घटना के करीब दस दिन बाद उनका अगला शूटिंग शेड्यूल था। सेट पर पहुंचते ही डायरेक्टर राघव जयरथ ने व्यक्तिगत तौर पर उनका हाल जाना और भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर सीधे उनसे संपर्क किया जा सकता है। उस समय तक राघव काफी हद तक रिकवर कर चुके थे और सिर में लगे टांके भी निकल चुके थे। इसके बावजूद शूटिंग के दौरान टीम ने लगातार उनकी सेहत और सुविधा का ध्यान रखा।

राघव तिवारी ने इस वेब सीरीज के अनुभव को भी खास बताया। उन्होंने कहा कि नीरज पांडे के कॉन्सेप्ट्स हमेशा से अलग और मजबूत रहे हैं, लेकिन ‘तस्करी’ के जरिए दर्शकों को एविएशन और कस्टम डिपार्टमेंट की दुनिया को नए नजरिए से देखने का मौका मिला। आमतौर पर लोग एयरपोर्ट को केवल सफर की जगह मानते हैं, लेकिन इस सीरीज ने दिखाया कि किस तरह कस्टम अधिकारी तस्करी जैसे अपराधों को पहचानते और रोकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि एयरपोर्ट जैसे पब्लिक प्लेस पर शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण होता है, जहां समय सीमित रहता है और सुरक्षा के कड़े नियम होते हैं। इसके बावजूद शूटिंग बिना किसी व्यवधान के पूरी हुई। राघव के अनुसार, यह डायरेक्शन और प्रोडक्शन टीम की पेशेवर समझ का नतीजा था कि न तो एयरपोर्ट का काम रुका और न ही शूटिंग में कोई बाधा आई।

राघव ने सेट के माहौल को याद करते हुए कहा कि नीरज पांडे जहां सेट पर शांत और फोकस्ड रहते हैं, वहीं डायरेक्टर राघव जयरथ के साथ उनका रिश्ता नाम की समानता के कारण हल्के-फुल्के मजाक से शुरू हुआ। यही सहजता टीम के बीच बेहतर तालमेल का कारण बनी।

गौरतलब है कि ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ एक थ्रिलर सीरीज है, जो 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसमें इमरान हाशमी, राघव तिवारी, शरद केलकर, अमृता खानविलकर सहित कई प्रमुख कलाकार नजर आ रहे हैं।

-----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/6974b5cb85631/article-44217

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.