चलती गाड़ियों में स्टंट और रीलबाजी: पूर्व CM भूपेश बघेल के स्वागत में हुड़दंग, पुलिस ने 8 वाहन जब्त किए

अंबिकापुर(छ.ग)

On

अंबिकापुर में पूर्व CM के जाने के बाद युवाओं ने किया खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो पर सरगुजा पुलिस का एक्शन

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे के दौरान और उसके बाद युवाओं द्वारा की गई खतरनाक स्टंटबाजी पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्व सीएम के स्वागत में शामिल युवाओं ने चलती गाड़ियों में स्टंट किए, कारों से लटककर रील बनाई और शहर में हुड़दंग मचाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब तक 8 वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक भागवत कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए युवाओं ने करीब 15 गाड़ियों का काफिला निकाला था। गांधी चौक पर स्वागत कार्यक्रम के बाद भूपेश बघेल रवाना हो गए, लेकिन इसके बाद युवाओं ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में तेज रफ्तार गाड़ियों में लटककर स्टंट किए और मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए।

इन खतरनाक स्टंट्स के वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। थाना कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रैली में शामिल 8 गाड़ियों को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी वाहनों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले पर सरगुजा रेंज के IG दीपक कुमार झा ने कहा कि स्टंटबाजी और रील बनाने के नाम पर कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी जब्त वाहनों के चालकों के खिलाफ ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। साथ ही, अन्य वाहनों की तलाश जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवाओं के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट समेत अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी न केवल स्टंट करने वालों की जान के लिए खतरनाक है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए चलती गाड़ियों में स्टंट के मामले तेजी से बढ़े हैं। पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि राजनीतिक कार्यक्रमों या स्वागत रैलियों के नाम पर कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6974ae959028c/article-44209

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.