अक्षय कुमार को मिली अंतरिम राहत, डीपफेक और एआई कंटेंट पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त

Bollywood

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को उनके पर्सनैलिटी राइट्स मामले में बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को इस मामले में संकेत दिया कि वह अभिनेता के पक्ष में अंतरिम आदेश (interim order) जारी करेगा।

 यह आदेश अक्षय कुमार की छवि, आवाज़ और पहचान के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगाने के लिए होगा, जो हाल के दिनों में डीपफेक वीडियो और एआई-जनरेटेड कंटेंट के ज़रिए तेजी से बढ़ा है।

 कोर्ट ने जताई चिंता, कहा— प्रतिष्ठा को हो सकता है नुकसान

जस्टिस आरिफ डॉक्टर की अध्यक्षता में सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसी व्यक्ति की छवि या आवाज़ का बिना अनुमति इस्तेमाल, उसकी प्रतिष्ठा और साख को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। कोर्ट ने माना कि यह प्रवृत्ति मनोरंजन उद्योग के लिए एक बढ़ती चुनौती बनती जा रही है।

अक्षय कुमार की याचिका में क्या कहा गया

अभिनेता, जिनका कानूनी नाम अक्षय हरिओम भाटिया है, ने अपनी याचिका में कहा कि कई डिजिटल माध्यमों पर उनके नाम, स्क्रीन इमेज, आवाज़ और हाव-भाव का फर्जी उपयोग किया जा रहा है।
इनमें डीपफेक वीडियो, भ्रामक विज्ञापन और नकली उत्पादों के प्रमोशन जैसी सामग्री शामिल हैं, जो यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स (पहले ट्विटर) और कई ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर प्रसारित हो रही हैं।

वकील ने बताया — यह सिर्फ अक्षय की नहीं, इंडस्ट्री की लड़ाई

अक्षय की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट बीरेंद्र सराफ ने कोर्ट में दलील दी कि यह मामला केवल एक अभिनेता की नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। उन्होंने कहा,

“ऐसे कृत्य न सिर्फ अक्षय कुमार की साख और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि उनके प्रचार और व्यक्तित्व के अधिकारों का उल्लंघन करते हैं। यह जनता को गुमराह करते हैं और अनुचित लाभ के समान हैं।”

डिजिटल दुरुपयोग पर रोक की मांग

याचिका में यह भी कहा गया कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एआई और डीपफेक तकनीक का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए सख्त कानूनी ढांचा जरूरी है। अक्षय कुमार ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि ऐसे किसी भी प्लेटफॉर्म या व्यक्ति को उनकी पहचान या छवि के दुरुपयोग से प्रतिबंधित किया जाए।

अन्य सितारे भी पहुंचे कोर्ट

अक्षय से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर और ऋतिक रोशन जैसे कई नामी कलाकार भी अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा चुके हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट का यह रुख न केवल अक्षय कुमार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण मिसाल साबित हो सकता है, जहां डिजिटल युग में व्यक्तिगत छवि की सुरक्षा अब कानूनी प्राथमिकता बन चुकी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2025 By दैनिक जागरण

अक्षय कुमार को मिली अंतरिम राहत, डीपफेक और एआई कंटेंट पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त

Bollywood

 यह आदेश अक्षय कुमार की छवि, आवाज़ और पहचान के अनधिकृत उपयोग पर रोक लगाने के लिए होगा, जो हाल के दिनों में डीपफेक वीडियो और एआई-जनरेटेड कंटेंट के ज़रिए तेजी से बढ़ा है।

 कोर्ट ने जताई चिंता, कहा— प्रतिष्ठा को हो सकता है नुकसान

जस्टिस आरिफ डॉक्टर की अध्यक्षता में सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसी व्यक्ति की छवि या आवाज़ का बिना अनुमति इस्तेमाल, उसकी प्रतिष्ठा और साख को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। कोर्ट ने माना कि यह प्रवृत्ति मनोरंजन उद्योग के लिए एक बढ़ती चुनौती बनती जा रही है।

अक्षय कुमार की याचिका में क्या कहा गया

अभिनेता, जिनका कानूनी नाम अक्षय हरिओम भाटिया है, ने अपनी याचिका में कहा कि कई डिजिटल माध्यमों पर उनके नाम, स्क्रीन इमेज, आवाज़ और हाव-भाव का फर्जी उपयोग किया जा रहा है।
इनमें डीपफेक वीडियो, भ्रामक विज्ञापन और नकली उत्पादों के प्रमोशन जैसी सामग्री शामिल हैं, जो यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स (पहले ट्विटर) और कई ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर प्रसारित हो रही हैं।

वकील ने बताया — यह सिर्फ अक्षय की नहीं, इंडस्ट्री की लड़ाई

अक्षय की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट बीरेंद्र सराफ ने कोर्ट में दलील दी कि यह मामला केवल एक अभिनेता की नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। उन्होंने कहा,

“ऐसे कृत्य न सिर्फ अक्षय कुमार की साख और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि उनके प्रचार और व्यक्तित्व के अधिकारों का उल्लंघन करते हैं। यह जनता को गुमराह करते हैं और अनुचित लाभ के समान हैं।”

डिजिटल दुरुपयोग पर रोक की मांग

याचिका में यह भी कहा गया कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एआई और डीपफेक तकनीक का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए सख्त कानूनी ढांचा जरूरी है। अक्षय कुमार ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि ऐसे किसी भी प्लेटफॉर्म या व्यक्ति को उनकी पहचान या छवि के दुरुपयोग से प्रतिबंधित किया जाए।

अन्य सितारे भी पहुंचे कोर्ट

अक्षय से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर और ऋतिक रोशन जैसे कई नामी कलाकार भी अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा चुके हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट का यह रुख न केवल अक्षय कुमार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण मिसाल साबित हो सकता है, जहां डिजिटल युग में व्यक्तिगत छवि की सुरक्षा अब कानूनी प्राथमिकता बन चुकी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/akshay-kumar-gets-interim-relief-bombay-high-court-strict-on/article-35738

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.