दुर्ग में निगम की कचरा गाड़ी ने मचाई तबाही: स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत, एक घायल — दो महिलाएं भी चपेट में आईं

Durg, CG

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया।

 इस दर्दनाक हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। हादसे के दौरान सड़क पार कर रही दो महिलाएं भी ट्रक की चपेट में आ गईं, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।

यह घटना पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

  कैसे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, स्कूटी पर सवार तीन दोस्त — खिलेश्वर साहू (25), सलमा (25) और कुमोदनी गोड़ — रात को घूमने निकले थे। वे गंजपारा रोड से इंदिरा मार्केट की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही नगर निगम दुर्ग की कचरा गाड़ी (CG 07 CZ 4314) ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और खिलेश्वर व सलमा की मौके पर ही मौत हो गई।

 घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और पुलिस ने मिलकर घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। कुमोदनी गोड़ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
मृतकों के पास से स्कूटी (CG 07 CY 5899) और उनकी चप्पलें बरामद हुईं। पुलिस ने बताया कि दोनों को बाहरी चोटें कम थीं, लेकिन अंदरूनी गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बच पाई।

  ड्राइवर हिरासत में, जांच जारी

डीएसपी भारती मरकाम ने बताया कि कचरा ट्रक डंपिंग यार्ड की ओर जा रहा था। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की लापरवाही की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई है।
मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

 हादसे से गुस्से में लोग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम और ट्रैफिक विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पटेल चौक क्षेत्र में रात के समय भी भारी वाहन चलते रहते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
दिवाली की खरीदारी के कारण उस समय बाजार में भीड़ थी, और भीड़ के बीच से गुजर रहे इस ट्रक ने तबाही मचा दी।

 पहले भी हो चुके हैं हादसे

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में रात के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के बावजूद कचरा वाहन बेखौफ दौड़ते हैं।
निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए और सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2025 By दैनिक जागरण

दुर्ग में निगम की कचरा गाड़ी ने मचाई तबाही: स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत, एक घायल — दो महिलाएं भी चपेट में आईं

Durg, CG

 इस दर्दनाक हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। हादसे के दौरान सड़क पार कर रही दो महिलाएं भी ट्रक की चपेट में आ गईं, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।

यह घटना पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

  कैसे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, स्कूटी पर सवार तीन दोस्त — खिलेश्वर साहू (25), सलमा (25) और कुमोदनी गोड़ — रात को घूमने निकले थे। वे गंजपारा रोड से इंदिरा मार्केट की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही नगर निगम दुर्ग की कचरा गाड़ी (CG 07 CZ 4314) ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और खिलेश्वर व सलमा की मौके पर ही मौत हो गई।

 घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और पुलिस ने मिलकर घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। कुमोदनी गोड़ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
मृतकों के पास से स्कूटी (CG 07 CY 5899) और उनकी चप्पलें बरामद हुईं। पुलिस ने बताया कि दोनों को बाहरी चोटें कम थीं, लेकिन अंदरूनी गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बच पाई।

  ड्राइवर हिरासत में, जांच जारी

डीएसपी भारती मरकाम ने बताया कि कचरा ट्रक डंपिंग यार्ड की ओर जा रहा था। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की लापरवाही की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई है।
मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

 हादसे से गुस्से में लोग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम और ट्रैफिक विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पटेल चौक क्षेत्र में रात के समय भी भारी वाहन चलते रहते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
दिवाली की खरीदारी के कारण उस समय बाजार में भीड़ थी, और भीड़ के बीच से गुजर रहे इस ट्रक ने तबाही मचा दी।

 पहले भी हो चुके हैं हादसे

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में रात के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के बावजूद कचरा वाहन बेखौफ दौड़ते हैं।
निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए और सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/corporations-garbage-vehicle-caused-havoc-in-durg-two-friends-riding/article-35744

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.