252 करोड़ ड्रग्स केस: दूसरे समन के बाद पॉपुलर इन्फ्लूएंसर ओरी ANC दफ्तर पहुंचे

Digital Desk

252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ओरहान अवात्रामणि (ओरी) बुधवार को एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) के दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंचे। उन्हें दूसरा समन जारी किया गया था, जिसके बाद वे पेश हुए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ओरी ANC ऑफिस के बाहर भारी भीड़ से घिरे दिखाई दिए।

इससे एक दिन पहले, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर ANC की घाटकोपर यूनिट के सामने पेश हुए थे। उन्हें दोपहर 1 बजे बुलाया गया था और करीब पांच घंटे तक पूछताछ चली।

ओरी को पहले भेजे गए समन पर उन्होंने अधिक समय मांगा था, जिसके बाद दूसरा समन जारी किया गया।

सिद्धांत कपूर से पुलिस ने पूछे ये 11 सवाल

दैनिक भास्कर सूत्रों के अनुसार, सिद्धांत से पूछताछ के दौरान पुलिस ने निम्न सवाल पूछे—

  1. सलमान सलीम शेख से आपका परिचय कब और कैसे हुआ?

  2. उनसे पहली मुलाकात कब और किस कारण हुई?

  3. पिछले 5 वर्षों में आपने कितनी विदेशी यात्राएं की और किस उद्देश्य से?

  4. दुबई कितनी बार गए?

  5. दुबई में किन जगहों पर रुके और किन लोगों से मिले?

  6. क्या दुबई की किसी पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ?

  7. क्या उन पार्टियों में किसी अभिनेता, मॉडल, बिजनेसमैन या नेता से मुलाकात हुई?

  8. क्या कभी आपकी मुलाकात ताहिर डोला से हुई है?

  9. क्या आपने कभी ड्रग्स का सेवन किया है?

  10. क्या आपने सलमान शेख से ड्रग्स खरीदी या बेची?

  11. क्या आपके बैंक स्टेटमेंट में सलीम या ताहिर से जुड़े किसी अकाउंट का लेन-देन है?

ANC ने सिद्धांत और ओरी दोनों को 21 नवंबर को समन भेजा था। ओरी अनुपस्थित रहे थे, इसलिए 26 नवंबर की तारीख के साथ दूसरा समन जारी किया गया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ANC ने अगस्त में दाऊद इब्राहिम के साथ काम करने वाले ड्रग तस्कर सलीम डोला के बेटे ताहिर डोला को दुबई से प्रत्यर्पित किया था।

पूछताछ में ताहिर ने दावा किया कि भारत और विदेशों में आयोजित ड्रग पार्टियों में बॉलीवुड के एक्टर्स, मॉडल्स, रैपर्स, फिल्ममेकर और दाऊद के रिश्तेदार शामिल होते थे।

पीटीआई के अनुसार, उसने बताया कि इन पार्टियों में मेफेड्रोन (MD) की सप्लाई की जाती थी। जिन नामों का उसने उल्लेख किया, उनमें शामिल हैं—

  • श्रद्धा कपूर

  • सिद्धांत कपूर

  • अलीशा पारकर

  • नोरा फतेही

  • ओरहान अवात्रामणि (ओरी)

  • फिल्ममेकर अब्बास–मस्तान

  • रैपर लोका

  • जीशान सिद्दीकी (बाबा सिद्दीकी के बेटे)

साल 2022 में भी सिद्धांत कपूर बेंगलुरु की एक रेव पार्टी से ड्रग सेवन के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं।

नोरा फतेही ने लगाए गए आरोपों पर दी सफाई

ड्रग्स केस में नाम आने के बाद नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर कहा—

  • "मैं पार्टियों में नहीं जाती, मैं हमेशा काम में व्यस्त रहती हूं, मेरी कोई पर्सनल लाइफ नहीं है। मैं ऐसे लोगों के सम्पर्क में नहीं रहती।"

  • "जो भी पढ़ते हो, उस पर विश्वास मत करो। मेरा नाम इस्तेमाल करना आसान है, लेकिन इस बार मैं ऐसा होने नहीं दूंगी।"

  • "कृपया मेरा नाम और तस्वीर ऐसे मामलों में इस्तेमाल न करें जिनसे मेरा कोई संबंध नहीं। इसके गंभीर परिणाम होंगे।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2025 By दैनिक जागरण

252 करोड़ ड्रग्स केस: दूसरे समन के बाद पॉपुलर इन्फ्लूएंसर ओरी ANC दफ्तर पहुंचे

Digital Desk

इससे एक दिन पहले, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर ANC की घाटकोपर यूनिट के सामने पेश हुए थे। उन्हें दोपहर 1 बजे बुलाया गया था और करीब पांच घंटे तक पूछताछ चली।

ओरी को पहले भेजे गए समन पर उन्होंने अधिक समय मांगा था, जिसके बाद दूसरा समन जारी किया गया।

सिद्धांत कपूर से पुलिस ने पूछे ये 11 सवाल

दैनिक भास्कर सूत्रों के अनुसार, सिद्धांत से पूछताछ के दौरान पुलिस ने निम्न सवाल पूछे—

  1. सलमान सलीम शेख से आपका परिचय कब और कैसे हुआ?

  2. उनसे पहली मुलाकात कब और किस कारण हुई?

  3. पिछले 5 वर्षों में आपने कितनी विदेशी यात्राएं की और किस उद्देश्य से?

  4. दुबई कितनी बार गए?

  5. दुबई में किन जगहों पर रुके और किन लोगों से मिले?

  6. क्या दुबई की किसी पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ?

  7. क्या उन पार्टियों में किसी अभिनेता, मॉडल, बिजनेसमैन या नेता से मुलाकात हुई?

  8. क्या कभी आपकी मुलाकात ताहिर डोला से हुई है?

  9. क्या आपने कभी ड्रग्स का सेवन किया है?

  10. क्या आपने सलमान शेख से ड्रग्स खरीदी या बेची?

  11. क्या आपके बैंक स्टेटमेंट में सलीम या ताहिर से जुड़े किसी अकाउंट का लेन-देन है?

ANC ने सिद्धांत और ओरी दोनों को 21 नवंबर को समन भेजा था। ओरी अनुपस्थित रहे थे, इसलिए 26 नवंबर की तारीख के साथ दूसरा समन जारी किया गया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ANC ने अगस्त में दाऊद इब्राहिम के साथ काम करने वाले ड्रग तस्कर सलीम डोला के बेटे ताहिर डोला को दुबई से प्रत्यर्पित किया था।

पूछताछ में ताहिर ने दावा किया कि भारत और विदेशों में आयोजित ड्रग पार्टियों में बॉलीवुड के एक्टर्स, मॉडल्स, रैपर्स, फिल्ममेकर और दाऊद के रिश्तेदार शामिल होते थे।

पीटीआई के अनुसार, उसने बताया कि इन पार्टियों में मेफेड्रोन (MD) की सप्लाई की जाती थी। जिन नामों का उसने उल्लेख किया, उनमें शामिल हैं—

  • श्रद्धा कपूर

  • सिद्धांत कपूर

  • अलीशा पारकर

  • नोरा फतेही

  • ओरहान अवात्रामणि (ओरी)

  • फिल्ममेकर अब्बास–मस्तान

  • रैपर लोका

  • जीशान सिद्दीकी (बाबा सिद्दीकी के बेटे)

साल 2022 में भी सिद्धांत कपूर बेंगलुरु की एक रेव पार्टी से ड्रग सेवन के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं।

नोरा फतेही ने लगाए गए आरोपों पर दी सफाई

ड्रग्स केस में नाम आने के बाद नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर कहा—

  • "मैं पार्टियों में नहीं जाती, मैं हमेशा काम में व्यस्त रहती हूं, मेरी कोई पर्सनल लाइफ नहीं है। मैं ऐसे लोगों के सम्पर्क में नहीं रहती।"

  • "जो भी पढ़ते हो, उस पर विश्वास मत करो। मेरा नाम इस्तेमाल करना आसान है, लेकिन इस बार मैं ऐसा होने नहीं दूंगी।"

  • "कृपया मेरा नाम और तस्वीर ऐसे मामलों में इस्तेमाल न करें जिनसे मेरा कोई संबंध नहीं। इसके गंभीर परिणाम होंगे।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/popular-influencer-ori-reaches-anc-office-after-second-summons-in/article-38680

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.