RLM को बड़ा झटका: उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा, बोले— मौजूदा फैसलों से असहज

Digital Desk

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अंदरूनी विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेंद्र नाथ और प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव राहुल कुमार ने सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। एक ही दिन में दो बड़े नेताओं के इस्तीफे से संगठन में हलचल मच गई है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के संरक्षक उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश कुशवाहा को मंत्री बनाए जाने के बाद से संगठन में नाराजगी बढ़ी है और कई वरिष्ठ नेता फैसलों से असहमत हैं।

7 साल बाद जीतेंद्र नाथ का इस्तीफा

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेंद्र नाथ ने पत्र में लिखा कि वे पिछले सात वर्षों से उपेंद्र कुशवाहा के साथ काम कर रहे थे, लेकिन हाल के राजनीतिक व संगठनात्मक निर्णयों से स्वयं को जोड़ नहीं पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी में बने रहना उनके लिए संभव नहीं, इसलिए उन्होंने सभी जिम्मेदारियों से त्यागपत्र दे दिया।

राहुल कुमार ने भी छोड़ा संगठन

प्रदेश प्रवक्ता और महासचिव राहुल कुमार ने भी अपने इस्तीफे में कहा कि वे लगभग 8–9 वर्षों से पार्टी से जुड़े रहे, लेकिन मौजूदा निर्णयों से असहज महसूस कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने पार्टी से दूरी बनाने का फैसला लिया।

दीपक प्रकाश को मंत्री बनाने पर भड़का असंतोष

अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि नाराजगी की बड़ी वजह उपेंद्र कुशवाहा द्वारा अपने बेटे दीपक प्रकाश कुशवाहा को मंत्री बनवाना है। कई नेता इसे परिवारवाद और पार्टी की मूल विचारधारा के खिलाफ मान रहे हैं। कहा जा रहा है कि वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा कर परिवार को तरजीह दी जा रही है, जिसके चलते संगठन में विरोध बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में और इस्तीफे भी संभव हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2025 By दैनिक जागरण

RLM को बड़ा झटका: उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव ने दिया इस्तीफा, बोले— मौजूदा फैसलों से असहज

Digital Desk

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के संरक्षक उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश कुशवाहा को मंत्री बनाए जाने के बाद से संगठन में नाराजगी बढ़ी है और कई वरिष्ठ नेता फैसलों से असहमत हैं।

7 साल बाद जीतेंद्र नाथ का इस्तीफा

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेंद्र नाथ ने पत्र में लिखा कि वे पिछले सात वर्षों से उपेंद्र कुशवाहा के साथ काम कर रहे थे, लेकिन हाल के राजनीतिक व संगठनात्मक निर्णयों से स्वयं को जोड़ नहीं पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी में बने रहना उनके लिए संभव नहीं, इसलिए उन्होंने सभी जिम्मेदारियों से त्यागपत्र दे दिया।

राहुल कुमार ने भी छोड़ा संगठन

प्रदेश प्रवक्ता और महासचिव राहुल कुमार ने भी अपने इस्तीफे में कहा कि वे लगभग 8–9 वर्षों से पार्टी से जुड़े रहे, लेकिन मौजूदा निर्णयों से असहज महसूस कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने पार्टी से दूरी बनाने का फैसला लिया।

दीपक प्रकाश को मंत्री बनाने पर भड़का असंतोष

अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि नाराजगी की बड़ी वजह उपेंद्र कुशवाहा द्वारा अपने बेटे दीपक प्रकाश कुशवाहा को मंत्री बनवाना है। कई नेता इसे परिवारवाद और पार्टी की मूल विचारधारा के खिलाफ मान रहे हैं। कहा जा रहा है कि वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा कर परिवार को तरजीह दी जा रही है, जिसके चलते संगठन में विरोध बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में और इस्तीफे भी संभव हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/big-blow-to-rlm-vice-president-and-state-general-secretary/article-38671

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.