अडियाला जेल में पूर्व पाक PM इमरान खान की बहनों को मुलाकात नहीं

Digital Desk

पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहनें अब भी मुलाकात नहीं कर पा रही हैं। एक साल से बार-बार किए गए प्रयासों के बावजूद जेल प्रशासन सुरक्षा कारणों का हवाला देकर मुलाकात की अनुमति नहीं दे रहा है।

मंगलवार रात इमरान की बहनें अलीमा खान, नोरीन नियाज़ी और डॉ. उज्मा खान समर्थकों के साथ जेल के बाहर धरने पर बैठ गईं। उनका आरोप है कि शांतिपूर्ण विरोध के दौरान पंजाब पुलिस ने अंधेरा कर लाठीचार्ज किया, जिसमें 71 वर्षीय नोरीन को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा गया और अन्य महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ।

इस बीच सोशल मीडिया पर इमरान खान की मौत की अफवाहें भी फैल गईं, जिनकी किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। कई X (ट्विटर) अकाउंट्स पर दावा किया गया कि उन्हें “किसी दूसरी जगह ले जाया गया है”।

अदालत की मंजूरी के बावजूद मुलाकात नहीं

इमरान से मुलाकात की अनुमति इस्लामाबाद हाईकोर्ट मार्च 2025 में दे चुका है।
अक्टूबर 2025 में अदालत ने मुलाकातें बहाल करने का आदेश दोहराया, लेकिन उनकी बहनों को अब तक एक भी मुलाकात नहीं मिल सकी है।

पिछले हफ्ते भी रावलपिंडी पुलिस ने इमरान की बहनों को जेल के बाहर हिरासत में लेकर बदसलूकी की थी। यह घटना उस समय हुई जब वे साप्ताहिक मुलाकात के लिए जेल पहुंची थीं।

PTI ने X पर आरोप लगाया है कि उनकी बहनें शांतिपूर्वक बैठी थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरन हटाने की कोशिश की।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएँ

यह पहली बार नहीं है जब इमरान खान की बहनों के साथ दुर्व्यवहार हुआ हो।

  • सितंबर 2025 में अलीमा खान पर जेल के बाहर मीडिया से बात करते समय अंडे फेंके गए।

  • अप्रैल 2025 में अलीमा, नोरीन और उज्मा को जेल जाने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

अलीमा खान इमरान की चैरिटेबल संस्थाओं से जुड़ी हैं। डॉ. उज्मा एक सर्जन हैं, जबकि नोरीन नियाज़ी के बारे में सार्वजनिक जानकारी सीमित है।

इमरान खान 3 साल से जेल में, 100 से ज्यादा केस दर्ज

इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और उन पर 100 से अधिक मामले चल रहे हैं।
तोशाखाना और सरकारी सीक्रेट लीक मामले में उन्हें 14 साल की सजा सुनाई जा चुकी है।

इसके अलावा, इमरान पर आरोप है कि उन्होंने अल-कादिर ट्रस्ट के नाम पर:

  • अरबों रुपए की सरकारी जमीन सस्ते में मलिक रियाज को दी

  • ब्रिटेन से वापस आए 40 अरब के फंड की जानकारी कैबिनेट से छिपाई

  • ट्रस्ट की जमीन के बदले रियाज से फायदे लिए, जिनमें बुशरा बीबी को डायमंड रिंग देने तक के आरोप शामिल हैं

पाकिस्तानी सरकार के अनुसार, यह मामला 50 अरब रुपए का बड़ा घोटाला है।
इसमें इमरान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी, अरबपति मलिक रियाज और फराह गोगी मुख्य आरोपी हैं।

जियो न्यूज के मुताबिक, इस केस में इमरान और बुशरा पर 1,955 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप दर्ज किया गया है, जबकि अल-कादिर यूनिवर्सिटी में तीन वर्षों में केवल 32 छात्रों ने दाखिला लिया।

..................................................................................................................

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/former-pak-pm-imran-khans-sisters-not-allowed-to-meet/article-38684

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.