खरगोन में CCI कपास खरीदी के नियमों में बदलाव: 14 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का मानक खत्म

Digital Desk

खरगोन जिले में भारतीय कपास निगम (CCI) ने कपास खरीदी की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। पहले किसानों की कपास खरीदी 14.01 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उत्पादकता के तय मापदंड पर की जाती थी, लेकिन अब इस नियम को समाप्त कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत किसानों से कपास की खरीदी उनके वास्तविक उत्पादन के आधार पर की जाएगी। इससे उन किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी उत्पादकता अधिक होने के बावजूद पुराने मानक के कारण उनकी उपज खरीदी नहीं हो पाती थी।

कपास खरीदी के लिए अब कृषि विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला उत्पादन प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। उप संचालक कृषि एस.एस. राजपूत ने बताया कि प्रमाण पत्र संबंधित क्षेत्र के कृषि अधिकारी जारी करेंगे। बड़वाह क्षेत्र में रेखा शाह और कविता शाह ने किसानों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए हैं, जबकि खरगोन में भी किसानों को इसी प्रक्रिया के तहत खरीदी का लाभ मिला है।

खरगोन मंडी में इस समय कपास की आवक तेज है। प्रतिदिन 10 हजार क्विंटल से अधिक कपास पहुंच रही है। मंगलवार को 12,600 क्विंटल कपास की आवक दर्ज की गई, जिसमें कपास के भाव 5,000 से 8,010 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे।

किसान संगठनों ने CCI के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे अपने लंबे संघर्ष और आंदोलनों का परिणाम बताया है। भारतीय राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं को बार-बार उठाए जाने के बाद ही यह संशोधन संभव हो पाया है। संगठनों ने यह भी बताया कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 1 दिसंबर को खलघाट में निमाड़ क्षेत्र का एक बड़ा किसान आंदोलन प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

नए नियम लागू होने से उम्मीद है कि किसानों को उनकी वास्तविक उपज का उचित मूल्य मिलेगा और खरीदी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और न्यायसंगत बनेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2025 By दैनिक जागरण

खरगोन में CCI कपास खरीदी के नियमों में बदलाव: 14 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का मानक खत्म

Digital Desk

कपास खरीदी के लिए अब कृषि विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला उत्पादन प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। उप संचालक कृषि एस.एस. राजपूत ने बताया कि प्रमाण पत्र संबंधित क्षेत्र के कृषि अधिकारी जारी करेंगे। बड़वाह क्षेत्र में रेखा शाह और कविता शाह ने किसानों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए हैं, जबकि खरगोन में भी किसानों को इसी प्रक्रिया के तहत खरीदी का लाभ मिला है।

खरगोन मंडी में इस समय कपास की आवक तेज है। प्रतिदिन 10 हजार क्विंटल से अधिक कपास पहुंच रही है। मंगलवार को 12,600 क्विंटल कपास की आवक दर्ज की गई, जिसमें कपास के भाव 5,000 से 8,010 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे।

किसान संगठनों ने CCI के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे अपने लंबे संघर्ष और आंदोलनों का परिणाम बताया है। भारतीय राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं को बार-बार उठाए जाने के बाद ही यह संशोधन संभव हो पाया है। संगठनों ने यह भी बताया कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 1 दिसंबर को खलघाट में निमाड़ क्षेत्र का एक बड़ा किसान आंदोलन प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

नए नियम लागू होने से उम्मीद है कि किसानों को उनकी वास्तविक उपज का उचित मूल्य मिलेगा और खरीदी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और न्यायसंगत बनेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/change-in-rules-of-cci-cotton-purchase-in-khargone-standard/article-38665

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.