टीटीई पर सूदखोरी का गंभीर आरोप: छात्र को कर्ज के जाल में फंसाकर 1.39 लाख की अवैध वसूली, FIR दर्ज

दुर्ग-भिलाई (छ.ग.)

On

दुर्ग-भिलाई में पढ़ाई कर रहे युवक से 15% ब्याज और रोजाना पेनाल्टी वसूलने का आरोप, धमकी मिलने पर मां ने पुलिस से लगाई गुहार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रेलवे के एक टीटीई पर छात्र से अवैध सूदखोरी और जबरन वसूली का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी टीटीई ने पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय युवक को कर्ज के जाल में फंसाकर उससे भारी ब्याज वसूला और रकम लौटाने में देरी होने पर पेनाल्टी के नाम पर अतिरिक्त पैसे ऐंठे। मामला सामने आने के बाद युवक की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

कुम्हारी निवासी सुमन टंडन (45) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा लक्ष्य टंडन छात्र है और उसकी कोई नियमित आय नहीं है। आरोप है कि कुम्हारी रेलवे स्टेशन में पदस्थ टीटीई सचिन द्विवेदी ने परिवार की जानकारी के बिना लक्ष्य को धीरे-धीरे उधार देना शुरू किया। शुरुआत में छोटी रकम दी गई, लेकिन समय के साथ यह उधारी बढ़कर करीब 2 लाख 55 हजार रुपये तक पहुंच गई।

पीड़ित परिवार के अनुसार, इस रकम पर आरोपी ने 15 प्रतिशत ब्याज तय किया था। इसके अलावा, समय पर भुगतान नहीं होने पर प्रतिदिन 350 से 750 रुपये तक पेनाल्टी वसूली जाती थी। कई बार यह जुर्माना 1,000 रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गया। लगातार दबाव और धमकियों के चलते लक्ष्य टंडन से अब तक कुल 3 लाख 94 हजार 816 रुपये वसूल लिए गए।

शिकायत में बताया गया है कि वसूली की गई राशि में से 3 लाख 1 हजार 166 रुपये फोन-पे के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए, जबकि 93 हजार 650 रुपये नकद लिए गए। इसके बावजूद आरोपी द्वारा और पैसे की मांग की जा रही थी।

मां सुमन टंडन ने बताया कि कुछ समय से बेटे के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया था। वह चुप रहने लगा, अकेलेपन में रहने लगा और हर समय डरा-सहमा नजर आने लगा। जब उन्होंने बेटे से बार-बार पूछताछ की, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। परिवार का कहना है कि जब उन्होंने आरोपी से अवैध रूप से वसूली गई करीब 1 लाख 39 हजार 816 रुपये वापस लौटाने की मांग की, तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि आरोपी टीटीई क्षेत्र के अन्य लोगों को भी इसी तरह ब्याज पर पैसा देकर अवैध वसूली करता रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, वसूली गई रकम की वापसी और बेटे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इस संबंध में कुम्हारी थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान बैंक लेनदेन, डिजिटल भुगतान और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी। तथ्यों की पुष्टि के बाद संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला न केवल अवैध सूदखोरी का है, बल्कि एक छात्र के मानसिक उत्पीड़न और भरोसे के दुरुपयोग का भी गंभीर उदाहरण माना जा रहा है।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/serious-allegation-of-usury-on-tte-illegal-recovery-of-rs/article-44710

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.