आयकर विधेयक 2025: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ी निगरानी, टैक्स अधिकारी कर सकेंगे ईमेल, क्लाउड और सोशल मीडिया की जांच

Business News

केंद्र सरकार के प्रस्तावित आयकर विधेयक 2025 में पहली बार "वर्चुअल डिजिटल स्पेस" की स्पष्ट परिभाषा दी गई है, जिसके तहत टैक्स अधिकारियों को तलाशी और जब्ती के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म तक सीधी पहुंच का अधिकार मिलेगा। इसमें ईमेल सर्वर, सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन बैंकिंग व ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, क्लाउड स्टोरेज सहित तमाम डिजिटल माध्यम शामिल हैं।

संसदीय प्रवर समिति की मंजूरी के बाद आए इस प्रावधान का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से हो रही टैक्स चोरी पर सख्ती करना है। नए प्रावधान अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर एक्सेस कोड बायपास कर डेटा तक पहुंचने और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद लेने का अधिकार देते हैं।

क्या है वर्चुअल डिजिटल स्पेस?

विधेयक में वर्चुअल डिजिटल स्पेस को कंप्यूटर तकनीक से निर्मित और अनुभव किए जाने वाले ऐसे डिजिटल वातावरण के रूप में परिभाषित किया गया है, जिसमें उपयोगकर्ता इंटरनेट, कंप्यूटर नेटवर्क, साइबरस्पेस, वर्ल्ड वाइड वेब और नई तकनीकों के जरिए बातचीत, सूचना का आदान-प्रदान और लेन-देन कर सकते हैं। इसमें शामिल हैं—

  • ईमेल सर्वर

  • सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • ऑनलाइन निवेश, ट्रेडिंग और बैंकिंग खाते

  • संपत्ति स्वामित्व विवरण रखने वाली वेबसाइटें

  • रिमोट या क्लाउड सर्वर

  • डिजिटल एप्लिकेशन प्लेटफॉर्म

  • और समान प्रकृति के अन्य डिजिटल स्पेस

अधिकारियों के नए अधिकार

मौजूदा कानून के तहत आयकर अधिकारी समन जारी होने के बाद दस्तावेज़ न मिलने पर इमारतों में प्रवेश, तलाशी और दस्तावेज़ ज़ब्त कर सकते हैं। नया विधेयक इस अधिकार को आगे बढ़ाकर डिजिटल प्लेटफॉर्म की तलाशी और जब्ती को भी शामिल करता है। यानी अब अधिकारी न केवल भौतिक रिकॉर्ड, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक और वर्चुअल डेटा की भी जांच कर सकेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Aug 2025 By दैनिक जागरण

आयकर विधेयक 2025: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ी निगरानी, टैक्स अधिकारी कर सकेंगे ईमेल, क्लाउड और सोशल मीडिया की जांच

Business News

केंद्र सरकार के प्रस्तावित आयकर विधेयक 2025 में पहली बार "वर्चुअल डिजिटल स्पेस" की स्पष्ट परिभाषा दी गई है, जिसके तहत टैक्स अधिकारियों को तलाशी और जब्ती के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म तक सीधी पहुंच का अधिकार मिलेगा। इसमें ईमेल सर्वर, सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन बैंकिंग व ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, क्लाउड स्टोरेज सहित तमाम डिजिटल माध्यम शामिल हैं।

संसदीय प्रवर समिति की मंजूरी के बाद आए इस प्रावधान का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से हो रही टैक्स चोरी पर सख्ती करना है। नए प्रावधान अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर एक्सेस कोड बायपास कर डेटा तक पहुंचने और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद लेने का अधिकार देते हैं।

क्या है वर्चुअल डिजिटल स्पेस?

विधेयक में वर्चुअल डिजिटल स्पेस को कंप्यूटर तकनीक से निर्मित और अनुभव किए जाने वाले ऐसे डिजिटल वातावरण के रूप में परिभाषित किया गया है, जिसमें उपयोगकर्ता इंटरनेट, कंप्यूटर नेटवर्क, साइबरस्पेस, वर्ल्ड वाइड वेब और नई तकनीकों के जरिए बातचीत, सूचना का आदान-प्रदान और लेन-देन कर सकते हैं। इसमें शामिल हैं—

  • ईमेल सर्वर

  • सोशल मीडिया प्रोफाइल

  • ऑनलाइन निवेश, ट्रेडिंग और बैंकिंग खाते

  • संपत्ति स्वामित्व विवरण रखने वाली वेबसाइटें

  • रिमोट या क्लाउड सर्वर

  • डिजिटल एप्लिकेशन प्लेटफॉर्म

  • और समान प्रकृति के अन्य डिजिटल स्पेस

अधिकारियों के नए अधिकार

मौजूदा कानून के तहत आयकर अधिकारी समन जारी होने के बाद दस्तावेज़ न मिलने पर इमारतों में प्रवेश, तलाशी और दस्तावेज़ ज़ब्त कर सकते हैं। नया विधेयक इस अधिकार को आगे बढ़ाकर डिजिटल प्लेटफॉर्म की तलाशी और जब्ती को भी शामिल करता है। यानी अब अधिकारी न केवल भौतिक रिकॉर्ड, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक और वर्चुअल डेटा की भी जांच कर सकेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/income-tax-bill-2025-will-be-able-to-check-up/article-30470

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.