"साइबर ठगों पर SBI का सख्त वार: CM के साथ CGM चंद्रशेखर शर्मा की पहल से सड़कों पर उतरा जागरूकता रथ"

Bhopal, MP

भोपाल में साइबर अपराध पर नकेल कसने और आम नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग करने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक अनोखी पहल की है। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस से "साइबर जागरूकता रथ" को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में घूमकर लोगों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देगा।

इस अवसर पर नर्मदापुरम रोड, अरेरा हिल्स स्थित एसबीआई मुख्यालय में एक प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बैंक के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) चंद्र शेखर शर्मा, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा, साइबर एडीजी साई मनोहर और बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी, कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

ऑडियो-वीडियो के माध्यम से जागरूकता
साइबर जागरूकता रथ को एक ऑडियो-वीडियो वेन के रूप में तैयार किया गया है, जो शहरभर में भ्रमण करते हुए लोगों को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, नकली लिंक और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के तरीकों की जानकारी देगा। इस रथ के जरिए जनता को समझाया जाएगा कि कैसे अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल, मैसेज या ईमेल के जरिए ठग लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।

पुलिस ने बताए सुरक्षा के ‘गोल्डन रूल्स’
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध से बचने के लिए जरूरी ‘गोल्डन रूल्स’ साझा किए—

  • किसी भी अनजान कॉल करने वाले को अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी न दें।

  • OTP, MPIN या पासवर्ड किसी भी स्थिति में साझा न करें।

  • मोबाइल पर आई किसी संदिग्ध लिंक को क्लिक न करें।

  • सोशल मीडिया पर अनजाने लोगों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

  • धमकी भरे कॉल या संदेशों से भयभीत न हों, तुरंत पुलिस या बैंक को सूचित करें।

लोगों को किया सतर्क
अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल युग में सुविधा के साथ खतरे भी बढ़े हैं। साइबर अपराधी अब बेहद पेशेवर तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

आमजन में उम्मीद और भरोसा
एसबीआई के सीजीएम चंद्र शेखर शर्मा ने बताया कि बैंक अपने ग्राहकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। "साइबर जागरूकता रथ" इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे लोग समय रहते जागरूक होकर अपने धन और निजी डाटा की रक्षा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी और निजी संस्थानों के साथ मिलकर ऐसे अभियान लगातार चलाए जाने चाहिए ताकि साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़े।

..............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Aug 2025 By दैनिक जागरण

<span class="t-red">"साइबर ठगों पर SBI का सख्त वार</span>: CM के साथ CGM चंद्रशेखर शर्मा की पहल से सड़कों पर उतरा जागरूकता रथ"

Bhopal, MP

भोपाल में साइबर अपराध पर नकेल कसने और आम नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग करने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक अनोखी पहल की है। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस से "साइबर जागरूकता रथ" को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में घूमकर लोगों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देगा।

इस अवसर पर नर्मदापुरम रोड, अरेरा हिल्स स्थित एसबीआई मुख्यालय में एक प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बैंक के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) चंद्र शेखर शर्मा, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा, साइबर एडीजी साई मनोहर और बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी, कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

ऑडियो-वीडियो के माध्यम से जागरूकता
साइबर जागरूकता रथ को एक ऑडियो-वीडियो वेन के रूप में तैयार किया गया है, जो शहरभर में भ्रमण करते हुए लोगों को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, नकली लिंक और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के तरीकों की जानकारी देगा। इस रथ के जरिए जनता को समझाया जाएगा कि कैसे अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल, मैसेज या ईमेल के जरिए ठग लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।

पुलिस ने बताए सुरक्षा के ‘गोल्डन रूल्स’
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध से बचने के लिए जरूरी ‘गोल्डन रूल्स’ साझा किए—

  • किसी भी अनजान कॉल करने वाले को अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी न दें।

  • OTP, MPIN या पासवर्ड किसी भी स्थिति में साझा न करें।

  • मोबाइल पर आई किसी संदिग्ध लिंक को क्लिक न करें।

  • सोशल मीडिया पर अनजाने लोगों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

  • धमकी भरे कॉल या संदेशों से भयभीत न हों, तुरंत पुलिस या बैंक को सूचित करें।

लोगों को किया सतर्क
अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल युग में सुविधा के साथ खतरे भी बढ़े हैं। साइबर अपराधी अब बेहद पेशेवर तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

आमजन में उम्मीद और भरोसा
एसबीआई के सीजीएम चंद्र शेखर शर्मा ने बताया कि बैंक अपने ग्राहकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। "साइबर जागरूकता रथ" इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे लोग समय रहते जागरूक होकर अपने धन और निजी डाटा की रक्षा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी और निजी संस्थानों के साथ मिलकर ऐसे अभियान लगातार चलाए जाने चाहिए ताकि साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़े।

..............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sbis-awareness-chariot-leaves-against-cyber-fraud-chief-minister-approves/article-30540

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.