पुणे कोर्ट में राहुल गांधी बोले- मेरी जान को खतरा, सावरकर मानहानि केस पर सुरक्षा की मांग

Jagran Desk

पुणे की एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उन्हें अपनी जान को खतरा है। यह खतरा उन्होंने सावरकर मानहानि केस से संबंधित बताया।

 राहुल ने कहा कि उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत करने वाले नाथूराम गोडसे के वंशज हैं, जिनसे उन्हें सुरक्षा की जरूरत है।

राहुल गांधी ने कोर्ट से अपील की कि उन्हें प्रिवेंटिव प्रोटेक्शन दी जाए ताकि केस की निष्पक्ष सुनवाई हो सके। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर तय की है।

राहुल ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या एक सोची-समझी साजिश थी और ऐसे पारिवारिक इतिहास को देखते हुए उन्हें नुकसान पहुंचने का खतरा है। उन्होंने अपने हालिया राजनीतिक बयानों का भी हवाला दिया, जैसे संसद में 11 अगस्त को “वोट चोर कुर्सी छोड़” का नारा और चुनावी गड़बड़ियों के दस्तावेज पेश करना।

मार्च 2023 में लंदन में दिए गए भाषण का हवाला देते हुए राहुल ने कहा कि वीडी सावरकर ने किताब में लिखा था कि उन्होंने और उनके कुछ दोस्तों ने एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी, जिससे उन्हें खुशी मिली। इसी बयान के आधार पर सत्यकी सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया।

साल 2022 में महाराष्ट्र के अकोला में राहुल ने सावरकर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि सावरकर ने अंग्रेजों को लिखी चिट्ठी में खुद को अंग्रेजों का नौकर बताकर डर और माफी जताई थी, जबकि गांधी और नेहरू ने ऐसा नहीं किया।

इस मामले में पहले भी कोर्ट ने राहुल गांधी को निर्देश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2023 में उन्हें चेतावनी दी थी कि स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना बयान न दें। इसके साथ ही ट्रायल कोर्ट के समन पर रोक भी लगा दी गई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Aug 2025 By दैनिक जागरण

पुणे कोर्ट में राहुल गांधी बोले- मेरी जान को खतरा, सावरकर मानहानि केस पर सुरक्षा की मांग

Jagran Desk

 राहुल ने कहा कि उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत करने वाले नाथूराम गोडसे के वंशज हैं, जिनसे उन्हें सुरक्षा की जरूरत है।

राहुल गांधी ने कोर्ट से अपील की कि उन्हें प्रिवेंटिव प्रोटेक्शन दी जाए ताकि केस की निष्पक्ष सुनवाई हो सके। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर तय की है।

राहुल ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या एक सोची-समझी साजिश थी और ऐसे पारिवारिक इतिहास को देखते हुए उन्हें नुकसान पहुंचने का खतरा है। उन्होंने अपने हालिया राजनीतिक बयानों का भी हवाला दिया, जैसे संसद में 11 अगस्त को “वोट चोर कुर्सी छोड़” का नारा और चुनावी गड़बड़ियों के दस्तावेज पेश करना।

मार्च 2023 में लंदन में दिए गए भाषण का हवाला देते हुए राहुल ने कहा कि वीडी सावरकर ने किताब में लिखा था कि उन्होंने और उनके कुछ दोस्तों ने एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी, जिससे उन्हें खुशी मिली। इसी बयान के आधार पर सत्यकी सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया।

साल 2022 में महाराष्ट्र के अकोला में राहुल ने सावरकर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि सावरकर ने अंग्रेजों को लिखी चिट्ठी में खुद को अंग्रेजों का नौकर बताकर डर और माफी जताई थी, जबकि गांधी और नेहरू ने ऐसा नहीं किया।

इस मामले में पहले भी कोर्ट ने राहुल गांधी को निर्देश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2023 में उन्हें चेतावनी दी थी कि स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना बयान न दें। इसके साथ ही ट्रायल कोर्ट के समन पर रोक भी लगा दी गई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/rahul-gandhi-said-in-pune-court-threat-to-my-life/article-30550

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.