अमेरिका भेजने का दिया था लालच; आरोपी ने खुद को भोपाल का कमिश्नर बताया

Bhopal, MP

हरियाणा के जींद जिले में एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो व्यक्तियों ने खुद को मध्य प्रदेश के भोपाल का पुलिस कमिश्नर बताकर एक युवक को अमेरिका भेजने का झांसा दिया और 50 लाख रुपए हड़प लिए।

 पीड़ित की शिकायत पर सफीदों सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार्यक्रम में हुई थी मुलाकात

सफीदों के सरना खेड़ी निवासी सुरेश के मुताबिक, साल 2023 में एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात भोपाल के अवधपुरी नेहरू नगर निवासी बृजेश राजपूत और केशव बघेल से हुई थी। बातचीत के दौरान बृजेश ने खुद को भोपाल का कमिश्नर बताया और विदेश भेजने का दावा किया।

घर आकर मांगी 50 लाख की रकम

कुछ दिन बाद दोनों सुरेश के घर पहुंचे और उसके बेटे को अमेरिका भेजने की पेशकश की। आरोप है कि उन्होंने इसके लिए 50 लाख रुपए मांगे, जो सुरेश ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए दे दिए। लेकिन वादे के बावजूद न तो विदेश भेजा गया और न ही रकम लौटाई गई।

प्लॉट देने का झांसा और फर्जी दस्तावेज

रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने ओसन कोरल सिटी समुराई में प्लॉट देने का आश्वासन दिया और एक इकरारनामा व कुछ दस्तावेज दिखाए। जांच करने पर पता चला कि जमीन उनके नाम पर है ही नहीं।

जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी

सुरेश का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने और पुलिस कमिश्नर होने का रौब दिखाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Aug 2025 By दैनिक जागरण

अमेरिका भेजने का दिया था लालच; आरोपी ने खुद को भोपाल का कमिश्नर बताया

Bhopal, MP

 पीड़ित की शिकायत पर सफीदों सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार्यक्रम में हुई थी मुलाकात

सफीदों के सरना खेड़ी निवासी सुरेश के मुताबिक, साल 2023 में एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात भोपाल के अवधपुरी नेहरू नगर निवासी बृजेश राजपूत और केशव बघेल से हुई थी। बातचीत के दौरान बृजेश ने खुद को भोपाल का कमिश्नर बताया और विदेश भेजने का दावा किया।

घर आकर मांगी 50 लाख की रकम

कुछ दिन बाद दोनों सुरेश के घर पहुंचे और उसके बेटे को अमेरिका भेजने की पेशकश की। आरोप है कि उन्होंने इसके लिए 50 लाख रुपए मांगे, जो सुरेश ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए दे दिए। लेकिन वादे के बावजूद न तो विदेश भेजा गया और न ही रकम लौटाई गई।

प्लॉट देने का झांसा और फर्जी दस्तावेज

रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने ओसन कोरल सिटी समुराई में प्लॉट देने का आश्वासन दिया और एक इकरारनामा व कुछ दस्तावेज दिखाए। जांच करने पर पता चला कि जमीन उनके नाम पर है ही नहीं।

जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी

सुरेश का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने और पुलिस कमिश्नर होने का रौब दिखाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/greed-accused-to-send-a-fraud-of-50-lakhs-in/article-30526

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.