छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशन बने “अमृत स्टेशन”, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, अंबिकापुर से जुड़े सीएम साय

रायपुर/अंबिकापुर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 103 आधुनिकीकृत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ को भी बड़ी सौगात मिली। प्रदेश के 5 रेलवे स्टेशनों — अंबिकापुर, उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ को “अमृत स्टेशन” का दर्जा मिला है।

अंबिकापुर स्टेशन से जुड़कर बोले मुख्यमंत्री साय — "अब छत्तीसगढ़ भी रेलवे के आधुनिक युग में कदम रख चुका है"

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए और प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि,

"सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल इलाके का मुख्यालय अंबिकापुर अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर रेलवे मानचित्र पर एक प्रमुख स्टेशन के रूप में स्थापित हो गया है। यह प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शिता का प्रतिफल है।"

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को इस सौगात के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि ये स्टेशन छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नई रफ्तार देंगे।

ये हैं छत्तीसगढ़ के 5 नए “अमृत स्टेशन”

  1. अंबिकापुर स्टेशन – बिलासपुर मंडल

  2. उरकुरा स्टेशन – रायपुर मंडल

  3. भिलाई स्टेशन – रायपुर मंडल

  4. भानुप्रतापपुर स्टेशन – रायपुर मंडल

  5. डोंगरगढ़ स्टेशन – नागपुर मंडल

अमृत स्टेशनों पर मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं

रेलवे द्वारा इन स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सजाया गया है:

  • भव्य प्रवेश द्वार और आकर्षक साज-सज्जा

  • हाई मास्ट लाइटिंग और वेटिंग हॉल

  • आधुनिक टिकट काउंटर और शौचालय

  • दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप

  • डिजिटल डिस्प्ले और कोच इंडिकेशन सिस्टम

  • पारंपरिक स्थानीय कला और संस्कृति का समावेश

अंबिकापुर में कार्यक्रम रहा भव्य, जनप्रतिनिधियों की रही विशेष मौजूदगी

मुख्यमंत्री के साथ मंच पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों में शामिल रहे:

  • कृषि मंत्री राम विचार नेताम

  • वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

  • महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

  • लोकसभा सांसद चिंतामणि महाराज

  • विधायक राजेश अग्रवाल, उद्धेश्वरी पेकरा, शंकुतला पोर्ते

  • मुख्य सचिव अमिताभ जैन, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, IG दीपक झा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी

देशभर में 1337 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेलवे देश के 1337 रेलवे स्टेशनों को चरणबद्ध रूप से पुनर्विकसित कर रहा है। आज उद्घाटन हुए 103 स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप दिया गया है, जिनमें क्षेत्रीय कला, संस्कृति और परंपराएं प्रमुखता से दिखाई देती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशन बने “अमृत स्टेशन”, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, अंबिकापुर से जुड़े सीएम साय

रायपुर/अंबिकापुर।

अंबिकापुर स्टेशन से जुड़कर बोले मुख्यमंत्री साय — "अब छत्तीसगढ़ भी रेलवे के आधुनिक युग में कदम रख चुका है"

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए और प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि,

"सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल इलाके का मुख्यालय अंबिकापुर अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर रेलवे मानचित्र पर एक प्रमुख स्टेशन के रूप में स्थापित हो गया है। यह प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शिता का प्रतिफल है।"

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को इस सौगात के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि ये स्टेशन छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नई रफ्तार देंगे।

ये हैं छत्तीसगढ़ के 5 नए “अमृत स्टेशन”

  1. अंबिकापुर स्टेशन – बिलासपुर मंडल

  2. उरकुरा स्टेशन – रायपुर मंडल

  3. भिलाई स्टेशन – रायपुर मंडल

  4. भानुप्रतापपुर स्टेशन – रायपुर मंडल

  5. डोंगरगढ़ स्टेशन – नागपुर मंडल

अमृत स्टेशनों पर मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं

रेलवे द्वारा इन स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सजाया गया है:

  • भव्य प्रवेश द्वार और आकर्षक साज-सज्जा

  • हाई मास्ट लाइटिंग और वेटिंग हॉल

  • आधुनिक टिकट काउंटर और शौचालय

  • दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप

  • डिजिटल डिस्प्ले और कोच इंडिकेशन सिस्टम

  • पारंपरिक स्थानीय कला और संस्कृति का समावेश

अंबिकापुर में कार्यक्रम रहा भव्य, जनप्रतिनिधियों की रही विशेष मौजूदगी

मुख्यमंत्री के साथ मंच पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों में शामिल रहे:

  • कृषि मंत्री राम विचार नेताम

  • वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

  • महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

  • लोकसभा सांसद चिंतामणि महाराज

  • विधायक राजेश अग्रवाल, उद्धेश्वरी पेकरा, शंकुतला पोर्ते

  • मुख्य सचिव अमिताभ जैन, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, IG दीपक झा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी

देशभर में 1337 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेलवे देश के 1337 रेलवे स्टेशनों को चरणबद्ध रूप से पुनर्विकसित कर रहा है। आज उद्घाटन हुए 103 स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप दिया गया है, जिनमें क्षेत्रीय कला, संस्कृति और परंपराएं प्रमुखता से दिखाई देती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/five-railway-stations-in-chhattisgarh-become-amrit-station-pm-modi/article-21822

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.