भिलाई: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Bhilai, CG

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। हथखोज स्थित इंजीनियरिंग पार्क के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। मृतक के शव को सुपेला शास्त्री अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है, वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

खाना पहुंचाने निकले थे दोनों भाई

जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय रूपेन्द्र धृतलहरे अपने 14 वर्षीय चचेरे भाई निहाल धृतलहरे के साथ बाइक पर सवार होकर पास की कंपनी में काम करने वाले परिजन के लिए टिफिन लेकर जा रहा था। जब वे इंजीनियरिंग पार्क के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रूपेन्द्र ट्रेलर की चपेट में आकर कई मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, निहाल को गंभीर चोटें आई हैं।

आरोपी चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर भीड़ लगा दी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रेलर व उसके चालक की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घायल की हालत खतरे से बाहर

घायल नाबालिग निहाल को पहले सुपेला शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

भिलाई: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Bhilai, CG

हादसे की जानकारी मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। मृतक के शव को सुपेला शास्त्री अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है, वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

खाना पहुंचाने निकले थे दोनों भाई

जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय रूपेन्द्र धृतलहरे अपने 14 वर्षीय चचेरे भाई निहाल धृतलहरे के साथ बाइक पर सवार होकर पास की कंपनी में काम करने वाले परिजन के लिए टिफिन लेकर जा रहा था। जब वे इंजीनियरिंग पार्क के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रूपेन्द्र ट्रेलर की चपेट में आकर कई मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, निहाल को गंभीर चोटें आई हैं।

आरोपी चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर भीड़ लगा दी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रेलर व उसके चालक की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घायल की हालत खतरे से बाहर

घायल नाबालिग निहाल को पहले सुपेला शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bhilai-high-speed-trailer-crushed-bike-riding-brothers-and-another/article-21818

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.