अमृत भारत योजना: मध्यप्रदेश के 6 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण, पीएम मोदी ने किया वर्चुअली उद्घाटन

भोपाल/नर्मदापुरम।

103 स्टेशनों के साथ कटनी, श्रीधाम, नर्मदापुरम, शाजापुर, सिवनी और ओरछा स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से किया गया लैस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इनमें मध्यप्रदेश के 6 प्रमुख स्टेशन—कटनी साउथ, श्रीधाम, नर्मदापुरम, शाजापुर, सिवनी और ओरछा—भी शामिल हैं। ये सभी स्टेशन अब अत्याधुनिक सुविधाओं और सुंदर स्थापत्य कला के साथ यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कटनी साउथ स्टेशन में आयोजित समारोह में भाग लिया।

ओरछा स्टेशन बना आस्था और आधुनिकता का संगम

6.5 करोड़ की लागत से विकसित ओरछा रेलवे स्टेशन का निर्माण ओरछा मंदिर की थीम पर किया गया है। स्टेशन परिसर में रामराजा सरकार और हनुमान जी की मूर्तियां, रामायण के दृश्य, और थीम आधारित साज-सज्जा यात्रियों को धार्मिक व सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करती है।
यहां उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं:

  • आधुनिक टिकट काउंटर और एटीएम

  • आरामदायक यात्री प्रतीक्षालय

  • 3 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज

  • दिव्यांगजनों के लिए रैंप और विशेष शौचालय

  • साइकिल व चारपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग

nar

कटनी साउथ स्टेशन को 12.88 करोड़ में मिली नई पहचान

कटनी साउथ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 12.88 करोड़ रुपये की लागत से हुआ। यहां यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार किया गया है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने लोकार्पण समारोह में भाग लिया।

श्रीधाम स्टेशन पर 24 करोड़ से होगा कायाकल्प

24 करोड़ की लागत से श्रीधाम स्टेशन का पूर्ण कायाकल्प प्रस्तावित है, जिसमें से 10 करोड़ रुपये की प्रथम चरण की परियोजना पहले ही पूरी की जा चुकी है। स्टेशन पर अत्याधुनिक पार्किंग, उन्नत प्लेटफॉर्म और आकर्षक टिकट काउंटर शामिल किए गए हैं।

शाजापुर स्टेशन पर तिरंगा यात्रा से गूंजा भारत माता की जय

शाजापुर में लोकार्पण से पहले सांसद महेंद्र सोलंकी और विधायक अरुण भीमावद ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। स्टेशन को देखकर आमजन से लेकर नेता तक बोले—"यह रेलवे स्टेशन नहीं, एयरपोर्ट है!"
13 करोड़ की लागत से बने इस स्टेशन में VIP वेटिंग रूम, ओवरब्रिज, आकर्षक प्रवेश द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया जैसे कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

नर्मदापुरम और सिवनी स्टेशन भी हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम स्टेशन पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया और लोकार्पण समारोह का साक्षी बने। वहीं, सिवनी स्टेशन को भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

अमृत भारत योजना: मध्यप्रदेश के 6 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण, पीएम मोदी ने किया वर्चुअली उद्घाटन

भोपाल/नर्मदापुरम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इनमें मध्यप्रदेश के 6 प्रमुख स्टेशन—कटनी साउथ, श्रीधाम, नर्मदापुरम, शाजापुर, सिवनी और ओरछा—भी शामिल हैं। ये सभी स्टेशन अब अत्याधुनिक सुविधाओं और सुंदर स्थापत्य कला के साथ यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कटनी साउथ स्टेशन में आयोजित समारोह में भाग लिया।

ओरछा स्टेशन बना आस्था और आधुनिकता का संगम

6.5 करोड़ की लागत से विकसित ओरछा रेलवे स्टेशन का निर्माण ओरछा मंदिर की थीम पर किया गया है। स्टेशन परिसर में रामराजा सरकार और हनुमान जी की मूर्तियां, रामायण के दृश्य, और थीम आधारित साज-सज्जा यात्रियों को धार्मिक व सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करती है।
यहां उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं:

  • आधुनिक टिकट काउंटर और एटीएम

  • आरामदायक यात्री प्रतीक्षालय

  • 3 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज

  • दिव्यांगजनों के लिए रैंप और विशेष शौचालय

  • साइकिल व चारपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग

nar

कटनी साउथ स्टेशन को 12.88 करोड़ में मिली नई पहचान

कटनी साउथ रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 12.88 करोड़ रुपये की लागत से हुआ। यहां यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार किया गया है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने लोकार्पण समारोह में भाग लिया।

श्रीधाम स्टेशन पर 24 करोड़ से होगा कायाकल्प

24 करोड़ की लागत से श्रीधाम स्टेशन का पूर्ण कायाकल्प प्रस्तावित है, जिसमें से 10 करोड़ रुपये की प्रथम चरण की परियोजना पहले ही पूरी की जा चुकी है। स्टेशन पर अत्याधुनिक पार्किंग, उन्नत प्लेटफॉर्म और आकर्षक टिकट काउंटर शामिल किए गए हैं।

शाजापुर स्टेशन पर तिरंगा यात्रा से गूंजा भारत माता की जय

शाजापुर में लोकार्पण से पहले सांसद महेंद्र सोलंकी और विधायक अरुण भीमावद ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। स्टेशन को देखकर आमजन से लेकर नेता तक बोले—"यह रेलवे स्टेशन नहीं, एयरपोर्ट है!"
13 करोड़ की लागत से बने इस स्टेशन में VIP वेटिंग रूम, ओवरब्रिज, आकर्षक प्रवेश द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया जैसे कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

नर्मदापुरम और सिवनी स्टेशन भी हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम स्टेशन पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया और लोकार्पण समारोह का साक्षी बने। वहीं, सिवनी स्टेशन को भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-modis-station-shines-from-orchha-to-shajapur-pm-modi/article-21812

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.