यूपी में 2026 पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, जनवरी-फरवरी में संभावित मतदान

JAGRAN DESK

राज्य निर्वाचन आयोग ने मांगी 1.27 लाख मतपेटियों की ई-निविदा, चुनाव तारीख को लेकर लगने लगे कयास

उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव से पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज कर दी हैं। हाल ही में आयोग की वेबसाइट पर जारी एक ई-निविदा सूचना से यह संकेत मिल रहे हैं कि जनवरी से फरवरी 2026 के बीच पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 1,27,863 मतपेटियों की आपूर्ति के लिए निविदा मांगी गई है, जिन्हें CR Sheet Grade CR1 से निर्मित किया जाना है। यह मतपेटियां प्रदेश के 67 जिलों में चार माह के भीतर पहुंचानी होंगी। आयोग की इस कार्यवाही से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

कौन कर सकता है टेंडर में हिस्सा?

ई-निविदा सूचना के अनुसार, वही प्रतिष्ठित फर्म आवेदन कर सकती हैं जो—

  • पिछले 5 वर्षों में केंद्र/राज्य सरकार की किसी संस्था या सार्वजनिक उपक्रम को कम से कम 15 करोड़ रुपये की आपूर्ति कर चुकी हों,

  • जिनका वार्षिक टर्नओवर 3 करोड़ रुपये से अधिक हो।

कहां से और कैसे भरें निविदा?

  • टेंडर संबंधित विवरण व दस्तावेज राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.in और ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल http://etender.up.nic.in पर उपलब्ध हैं।

  • टेंडर प्रपत्र शुल्क ₹35,400 और धरोहर राशि ₹30 लाख निर्धारित की गई है।

  • ई-निविदा 06 जून 2025 की शाम 5 बजे तक अपलोड की जा सकती है।

  • प्राप्त निविदाओं का तकनीकी मूल्यांकन 09 जून 2025 को दोपहर 3 बजे लखनऊ स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में किया जाएगा।

क्यों अहम हैं ये चुनाव?

2026 के पंचायत चुनाव, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की ग्रामीण राजनीति की तस्वीर तय करेंगे। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के चयन से स्थानीय समीकरण बनते हैं, जो आगे चलकर बड़ी राजनीतिक रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

यूपी में 2026 पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, जनवरी-फरवरी में संभावित मतदान

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव से पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज कर दी हैं। हाल ही में आयोग की वेबसाइट पर जारी एक ई-निविदा सूचना से यह संकेत मिल रहे हैं कि जनवरी से फरवरी 2026 के बीच पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 1,27,863 मतपेटियों की आपूर्ति के लिए निविदा मांगी गई है, जिन्हें CR Sheet Grade CR1 से निर्मित किया जाना है। यह मतपेटियां प्रदेश के 67 जिलों में चार माह के भीतर पहुंचानी होंगी। आयोग की इस कार्यवाही से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

कौन कर सकता है टेंडर में हिस्सा?

ई-निविदा सूचना के अनुसार, वही प्रतिष्ठित फर्म आवेदन कर सकती हैं जो—

  • पिछले 5 वर्षों में केंद्र/राज्य सरकार की किसी संस्था या सार्वजनिक उपक्रम को कम से कम 15 करोड़ रुपये की आपूर्ति कर चुकी हों,

  • जिनका वार्षिक टर्नओवर 3 करोड़ रुपये से अधिक हो।

कहां से और कैसे भरें निविदा?

  • टेंडर संबंधित विवरण व दस्तावेज राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.in और ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल http://etender.up.nic.in पर उपलब्ध हैं।

  • टेंडर प्रपत्र शुल्क ₹35,400 और धरोहर राशि ₹30 लाख निर्धारित की गई है।

  • ई-निविदा 06 जून 2025 की शाम 5 बजे तक अपलोड की जा सकती है।

  • प्राप्त निविदाओं का तकनीकी मूल्यांकन 09 जून 2025 को दोपहर 3 बजे लखनऊ स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में किया जाएगा।

क्यों अहम हैं ये चुनाव?

2026 के पंचायत चुनाव, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की ग्रामीण राजनीति की तस्वीर तय करेंगे। पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के चयन से स्थानीय समीकरण बनते हैं, जो आगे चलकर बड़ी राजनीतिक रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/preparations-for-2026-panchayat-elections-in-up-starts-possible-voting/article-21810

खबरें और भी हैं

मंदिर हसौद में युवक की हत्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

टाप न्यूज

मंदिर हसौद में युवक की हत्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

चाकू मारकर हत्या से भड़का आक्रोश, आरोपी के घर और वाहन को बनाया निशाना; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात...
राज्य  छत्तीसगढ़  रायपुर 
मंदिर हसौद में युवक की हत्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

रायपुर जिला कोर्ट में खूनी संघर्ष, पेशी के दौरान भाई ने भाई पर किया हमला

पुलिस चौकी के सामने हुई वारदात से मचा हड़कंप, गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में भर्ती
राज्य  छत्तीसगढ़  रायपुर 
रायपुर जिला कोर्ट में खूनी संघर्ष, पेशी के दौरान भाई ने भाई पर किया हमला

रायपुर के कारोबारी की पुर्तगाल में हार्ट अटैक से मौत, परिवार ने मांगी मदद

एजुकेशनल टूर पर यूरोप गए 49 वर्षीय अजय सुंदर निहलानी का लिस्बन में निधन, पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
रायपुर के कारोबारी की पुर्तगाल में हार्ट अटैक से मौत, परिवार ने मांगी मदद

नंदनवन जू और जंगल सफारी घूमना हुआ महंगा, टिकट दरों में बड़ा इजाफा

नई रेट पॉलिसी लागू, बच्चों से लेकर विदेशी पर्यटकों तक सभी पर बढ़े शुल्क का असर
राज्य  छत्तीसगढ़ 
नंदनवन जू और जंगल सफारी घूमना हुआ महंगा, टिकट दरों में बड़ा इजाफा

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.